एक्सप्लोरर

Excise Duty: पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लागू करने का फैसला टला, जानें कब से महंगा होगा तेल

Finance Ministry ने शुक्रवार देर रात को एक गजट अधिसूचना में कहा कि पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क अब 1 नवंबर, 2022 से लागू होगा. वहीं डीजल पर यह शुल्क अब 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगा.

Excise Duty On Petrol Diesel 2022 : केंद्र की मोदी सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर 2 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क को लागू करने के फैसले को अभी टाल दिया है. सरकार ने उद्योग जगत को अधिक समय देने की कवायद के तौर पर यह कदम उठाया है.

वित्त मंत्रालय से सूचना जारी 

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) ने शुक्रवार देर रात को जारी एक गजट अधिसूचना (Gazette Notification) में कहा कि पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Additional Ecise Duty) अब 1 नवंबर, 2022 से लागू होगा. वहीं डीजल पर यह शुल्क अब 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगा। 

2 रु/Lt लगाया था उत्पाद शुल्क 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अप्रैल 2022 से शुरू वित्त वर्ष के लिए अपने बजट में क्रमश: इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बगैर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया था. यह उत्पाद शुल्क 1 अक्टूबर 2022 से लागू होना था, लेकिन अब इसे 1 नवंबर तक के लिए टाल दिया है. वहीं डीजल के लिए यह फैसला 6 महीने के लिए टाल दिया है. 

अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी 

आपको बात दें कि केंद्र सरकार ने इथेनॉल एवं बायो-डीजल के मिश्रण वाले ईंधन की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बिना मिश्रण वाले पेट्रोल एवं डीजल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में थी. लेकिन बाद में समयसीमा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

बढ़ावा दे रही सरकार

केंद्र सरकार ने मौजूदा समय में विदेशों से कच्चे तेल के आयात को कम करने के लिए पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का फैसला किया है. इससे देश में कच्चे तेल का आयात कम करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. ठीक इसी तरह बायो -डीजल को भी डीजल में मिक्स किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

GST Collection In September 2022: अगस्त के मुकाबले सितंबर में बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, 1,47,686 करोड़ रुपये हुई वसूली

US Sanctions: ईरान से डील करने के आरोप में भारत की इस कंपनी पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध! पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget