एक्सप्लोरर

NLC India: सस्ते में मल्टीबैगर सरकारी शेयर खरीदने का मौका, आज से खुला ओएफएस

PSU Offer For Sale: इस मल्टीबैगर पीएसयू शेयर के भाव में पिछले एक साल के दौरान 170 फीसदी की तेजी आई है...

केंद्र सरकार एक पीएसयू स्टॉक का ऑफर फोर सेल लेकर आई है. इस ऑफर फोर सेल के माध्यम से बाजार के निवेशकों को पीएसयू स्टॉक खरीदने का मौका मिलने जा रहा है. यह ओएफएस आज से ओपन हो गया है.

इस पीएसयू शेयर का ऑफर फोर सेल

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय ने इस ओएफएसक के बारे में एक दिन पहले अपडेट शेयर किया था. दीपम सेक्रेटरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि सरकारी कंपनी एनएलसी इंडिया का ओएफएस गुरुवार यानी आज से ओपन हो रहा है.

खुदरा निवेशकों को बाद में मौका

सरकारी लिग्नाइट प्रोड्यूसर कंपनी का यह ऑफर फोर सेल आज से नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुला है. खुदरा निवेशक इस ऑफर फोर सेल के तहत एनएलसी इंडिया का शेयर खरीदने के लिए 11 मार्च को बोली लगा सकते हैं.

इतना हिस्सा बेच रही है सरकार

सरकार की योजना इस ओएफएस के जरिए एनएलसी इंडिया में अपनी करीब 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है. इससे सरकार को करीब 2,058 करोड़ रुपये जुटा पाने की उम्मीद है. इस ऑफर फोर सेल में 2 फीसदी का ग्रीन शू ऑप्शन भी है. इसका मतलब हुआ कि सरकार परिस्थिति के हिसाब से एनएलसी इंडिया में अपनी 2 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी को बेचने का निर्णय ले सकती है.

अभी इतना है एक शेयर का भाव

एनएलसी इंडिया के इस ओएफएस में सरकार डिस्काउंट पर शेयर बेच रही है. बुधवार को एनएलसी इंडिया का एक शेयर 226.7 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं ऑफर फोर सेल के लिए फ्लोर प्राइस 212 रुपये तय की गई है. यानी सरकार हर शेयर पर करीब साढ़े 6 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है. गुरुवार को दोपहर के समय एनएलसी इंडिया का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान के साथ 221.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

साल भर में इतना चढ़ा भाव

एनएलसी इंडिया के शेयरों को पीएसयू शेयरों की हालिया रैली से फायदा हुआ है. हालांकि अभी कुछ समय से यह शेयर करेक्शन का शिकार हो रहा है. बीते 5 दिनों के हिसाब से यह शेयर अभी 0.70 फीसदी के नुकसान में है, जबकि पिछले एक महीने के दौरान 13 फीसदी से ज्यादा की और इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 12 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं बीते 6 महीने में शेयर 56 फीसदी और साल भर में 170 फीसदी के फायदे में है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: केंद्र से मिले फंड को राज्य नहीं कर पाए खर्च तो अब रियलटाइम में होगा सेटलमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget