एक्सप्लोरर

AADHAAR Card: 10 साल पुराने आधार कार्ड को अब करवा सकते हैं अपडेट, जानें क्या मिल गई है अब सुविधा

Aadhaar Card के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण-पत्र वाले दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं.

Govt Amends Aadhaar Rules : अगर आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) बने 10 साल पूरे हो गए है. तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. केंद्र सरकार ने कहा है कि आपको आधार कार्ड में कुछ जानकारियां अपडेट करवा लेनी चाहिए. सरकार ने आधार नियम में कुछ संशोधन करते हुए कहा है कि, आधार संख्या प्राप्त किये आपको 10 साल पूरा हो गए है, तो कम-से-कम एक बार संबंधित दस्तावेजों को अपडेट करा सकते है. सरकार ने इस बारे में आधार कार्ड धारकों से अनुरोध किया है.

आईटी मंत्रालय से अधिसूचना जारी
सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (CIDR) में संबंधित जानकारी की समय-समय पर सटीकता सुनिश्चित होगी. अधिसूचना में कहा कि, आधार कार्ड के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण-पत्र वाले दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं. इससे सीआईडीआर में आधार से जुड़ी जानकारी की निरंतर आधार पर सटीकता सुनिश्चित करनी होगी.

UIDAI ने किया था आग्रह
जानकारी अपडेट करने को लेकर आधार (नामांकन और अपडेट) विनियमन के प्रावधान में बदलाव किया है. आधार संख्या जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India-UIDAI) ने पिछले महीने लोगों से आग्रह किया था. यूआईडीएआई ने कहा था कि अगर उन्हें आधार संख्या लिये 10 साल से अधिक हो गये हैं और उन्होंने संबंधित जानकारी को फिर अपडेट नहीं कराया है, तो वे पहचान और निवास प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट कराएं.

ऑनलाइन कर सकते है अपडेट
यूआईडीएआई लोगों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है. यह माय आधार पोर्टल (MY Aadhaar Portal) पर 'डॉक्यूमेंट्स अपडेट' लेकर आया है. इस सुविधा का उपयोग माय आधार पोर्टल और माय आधार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. संबंधित व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठाने के लिये किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर भी जा सकते हैं.

इतने आधार हुए अपडेट
अब तक UIDAI ने 134 करोड़ लोगो को आधार नंबर जारी किए हैं. UIDAI के इस कदम से कितने आधार धारकों को अपनी जानकारी अपडेट करने की जरूरत होगी, फिलहाल इसका पता नहीं चला है. पिछले साल आधार में विभिन्न प्रकार के लगभग 16 करोड़ अपडेट हुए है. इसमें नई सुविधा के जरिये आधारधारक पहचान प्रमाणपत्र (नाम और फोटो युक्त) और निवास प्रमाणपत्र (नाम और पता युक्त) दस्तावेज अपडेट कर संबंधित जानकारी को फिर से सत्यापित कर सकते हैं. 

ऐसे करे ऑनलाइन अपडेट 

  • आधार अपडेट पोर्टल पर जाकर “Update your Address Online” पर क्लिक करें.
  • अगर आपके पास वैलिड एड्रेस प्रूफ है, तो “Proceed to Update Address” टैब पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा, वहां अपना 12-डिजिट का आधार नंबर डालें और “Send OTP” पर क्लिक करें. 
  • आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालें.
  • “Update Address by Address Proof” या “Update Address vis Secret Code” ऑप्शन का चयन करें.
  • प्रूफ ऑफ एड्रेस (POA) में दिया अपना एड्रेस डालें और “Preview” बटन पर क्लिक करें.
  • अगर एड्रेस एडिट करना है तो “Modify” पर क्लिक करके डिक्लेरेशन पर टिक करें “Submit” बटन दबा दें.
  • अब उस डॉक्यूमेंट टाइप को सेलेक्ट करें, जिसे आप वेरिफिकेशन के लिए POA के तौर पर दे रहे हैं. 
  • एड्रेस प्रूफ की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका आधार अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाएगा, और आपको 14 डिजिट का URN दिया जाएगा, जिसके साथ आप स्टेटस चेक कर सकेंगे.

 

ये भी पढ़ें-

Credit Score Check: अब फ्री में WhatsApp पर पता करें अपना क्रेडिट स्कोर, ये स्टेप करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget