एक्सप्लोरर

उज्ज्वला स्कीम का आधा लक्ष्य पूराः 2.5 करोड़ परिवारों तक पहुंचा मुफ्त LPG कनेक्शन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उज्जवला योजना के तहत आज एक महिला को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन भेंट किया. इसके साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की स्कीम के तहत 2.5 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दे दिए गए हैं.

नई दिल्लीः राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उज्जवला योजना के तहत आज एक महिला को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन भेंट किया. इसके साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की इस योजना के तहत 2.5 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिये गये हैं. सरकार ने उज्जवला योजना के तहत 5 करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस देने का लक्ष्य रखा है जिसमें से आज आधा लक्ष्य हासिल कर लिया गया.

सरकार ने पिछले साल मई में गरीब परिवारों की पांच करोड़ महिलाओं को 3 साल में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिये उज्ज्वला योजना शुरू की. इसका मकसद लकड़ी और उपले जैसे प्रदूषण फैलने वाले ईंधन के उपयोग को कम करना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रदूषण फैलने वाले ईंधन के उपयोग से देश में हर साल 13 लाख लोगों की मौत होती है. हाई ब्लडप्रेशर के बाद भारत में लकड़ी और उपले को जलाने से घर के भीतर और आसपास प्रदूषण से सर्वाधिक मौत होती है.

  मुखर्जी ने यहां अपने निवास जंगीपुर हाउस में गौरी सरकार को रसोई गैस कनेक्शन सौंपा. इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2.5 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के गृह नगर जंगीपुर के साथ रघुनाथ गंज और मुर्शिदाबाद की कुल 10 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन सौंपे गये. इस मौके पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित थे. बाद में प्रधान ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘प्रणब मुखर्जी ने 2.5 करोड़वां मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन गौरी शंकर को पश्चिम बंगाल के जंगीपुर हाउस दिया. मुझे इसमें शामिल होकर गर्व है.’’ सरकार मार्च 2019 तक देश के 80 फीसदी परिवारों में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह एक अप्रैल को 72.8 फीसदी था.  

सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने के लिये 8,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. प्रधान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे पास 2.5 करोड़ उज्ज्वला को संभव बनाने वाले समर्पित अधिकारियों की टीम है. इसको लेकर भाग्यशाली हूं.’ उन्होंने राष्ट्रपति और बेनेफिट की तस्वीर भी साझा की.

इससे पहले, जंगीपुर के सांसद और प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने जंगीपुर भवन में वितरण समारोह में आये अतिथियों का स्वागत किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget