एक्सप्लोरर

Government Scheme: कामकाजी महिलाओं को सरकार देती है यह स्पेशल सुविधा, ये है इस स्कीम का लाभ लेने की प्रक्रिया

Hostel Scheme: आपको बता दें कि कामकाजी महिला छात्रावास योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा देती है जो काम के चलते अपने शहर से बाहर किसी और शहर में रहती है.

Working Women Hostel Scheme: सरकार महिलाओं को समाज में आगे लाने के लिए कई तरह की योजानाएं (Government Schemes for Women) चलाती है. बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई और शादी तक के खर्चे तक के लिए सरकार बहुत सी स्कीम राज्य और केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा चलाई जाती है. बदलते समय के साथ महिलाएं भी काफी आगे आ रही है. वह पढ़ लिखकर नौकरी कर रही हैं. लेकिन, नौकरी के दौरान कई बार महिलाओं को अपना घर छोड़कर किसी दूसरे शहर में जाकर रहना पड़ता है. ऐसे में कई उन्हें किसी दूसरे शहर में सुरक्षित रहने की जगह ढूढ़ने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रावास देने की योजना (Hostel Scheme for Woman) शुरू की है.

इस योजना के तहत सरकार कामकाजी महिलाओं को गांव, कसवा, शहर और बड़े शहरों में रहने के लिए हॉस्टल की सुविधाएं देती है. इसके लिए सरकार कई तरह के बिल्डिंग्स की निर्माण करवा रही है जिससे महिलाएं बिना किसी परेशानी के दूसरे शहर में भी जाकर नौकरी कर सकें. कामकाजी महिला छात्रावास योजना को केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी चलाया जाता है. तो चलिए हम आपको कामकाजी महिला छात्रावास योजना (Working Women Hostel Scheme) के बारे में बताते है-

कामकाजी महिला छात्रावास योजना क्या है?
महलाओं को नौकरी करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए सरकार कामकाजी महिला छात्रावास योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत दूसरे शहर में रहकर काम करने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा हॉस्टल की सुविधा दी जाती है. इस हॉस्टल में महिलाएं सुरक्षित रहकर अपने काम को आसानी से कर सकती है.

इन महिलाओं को मिलता है इस योजना का लाभ
आपको बता दें कि कामकाजी महिला छात्रावास योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा देती है जो काम के चलते अपने शहर से बाहर किसी और शहर में रहती है. यह हॉस्टल सिंगल (Single Women), तलाकशुदा, कामकाजी या विधवा महिलाओं (Widow Women) को दिया जाता है. इसके अलावा शादीशुदा महिला को उसके काम के आधार पर भी आवेदन करने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही वह महिलाएं केवल आवेदन कर सकती है जिनकी सैलरी 50,000 रुपये से कम है. वहीं महिला की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए.

आवेदन के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स-
इस योजना में आवेदन के लिए आपको आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), पासपोर्ट (Passport) आदि की फोटोकॉपी (Photocopy) चाहिए होगी. इसके साथ ही आप जहां काम करती हैं, वहां के आईडी कार्ड (ID Card) की जरूरत भी आपको पड़ेगी. इसके साथ ही आपके ऑफिस और आपका मोबाइल नंबर (Mobile Number) की जरूरत भी पड़ेगी. 

ये भी पढ़ें-

E-Shram Card: कई वेबसाइट्स बना रही हैं फर्जी ई-श्रम कार्ड, PIB ने ट्वीट कर लोगों को किया आगाह

LIC Policy होल्डर्स फटाफट करवा लें यह जरूरी काम, नहीं तो अटक जाएगा मैच्योरिटी का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाटा ग्रुप से जुड़ा है नाम
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, जानें कब- कब RBI ने दिया बैंक हॉलिडे?
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपयाय
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget