एक्सप्लोरर

SBI के अगले चेयरमैन के लिए इनके नाम की हुई सिफारिश, दिनेश खारा की लेंगे जगह

SBI New Chairman: एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा 28 अगस्त को रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में FSIB ने एसबीआई के नए चेयरमैन के लिए एक नाम की सिफारिश कर दी है.

SBI New Chairman: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक को जल्द ही नया चेयरमैन मिल सकता है. केंद्र सरकार की वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने बैंक के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी (Challa Sreenivasulu Setty) के नाम की सिफारिश नए चेयरमैन के रूप में की है. CNBC TV-18 की खबर के मुताबिक FSIB के श्रीनिवासुलु शेट्टी के नाम का सुझाव FSIB द्वारा दे दिया गया है. स्टेट बैंक के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा 28 अगस्त को रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में इससे पहले बैंक के नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 

गौरतलब है कि फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ब्यूरो (FSIB) देश के सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के सीनियर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार होती है. एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल खत्म होने से पहले FSIB ने नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी के नाम का चयन किया है.

कौन हैं चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी?

चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी मौजूदा वक्त में एसबीआई के प्रबंध निदेशक यानी एमडी के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 36 से अधिक वर्षों से एसबीआई का हिस्सा हैं. उन्हें रिटेल व डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking)  के साथ-साथ बैड लोन रिकवरी का अच्छा अनुभव है. उन्होंने बैंक की बैड लोन रिकवरी और विदेश में स्‍ट्रेस्‍ड एसेट मैनेजमेंट (Stressed Assets Management) की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक संभाली है. ऐसे में एसबीआई के चेयरमैन बनने के बाद वह बैंक की बैड लोन रिकवरी पर मुख्य रूप से ध्यान दे सकते हैं.

अगस्त में दिनेश खारा का खत्म हो रहा कार्यकाल

भारतीय स्टेट बैंक के मौजूदा चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल 28 अगस्त, 2024 को खत्म हो रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसबीआई चेयरमैन की रेस में अश्विनी कुमार तिवारी और विनय एम टोंसे के नाम पर भी विचार किया जा रहा है. वहीं बैंक के चौथे मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक कुमार चौधरी जून 2024 में रिटायर होने जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के ग्राहक ध्यान दें, एक महीने बाद आपको देना होगा ज्यादा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget