एक्सप्लोरर

Ethanol in India: सरकार को बदलना पड़ा फैसला, हट गई गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर लगी रोक

Ethanol in India: सरकार ने आखिरकार भारी दबाव के चलते गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर लगी रोक हटाने का फैसला किया है.

Ethanol in India: सरकार ने गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर लगी रोक हटाने का फैसला किया है. खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को नया आदेश जारी करते हुए कहा एथेनॉल के उत्पादन में गन्ने के जूस और B-हैवी गुड़ का इस्तेमाल होता रहेगा. इससे 2023-24 में ग्रीन फ्यूल एथेनॉल के उत्पादन में कोई कमी नहीं आएगी. साथ ही सप्लाई भी बाधित नहीं होगी. इससे पहले सरकार ने गन्ने के जूस के एथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी.

चीनी की बढ़ती कीमतों के चलते लगा था बैन 

सरकार ने 7 दिसंबर को एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के जूस और शुगर सीरप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. सरकार ने कहा था कि यह फैसला घरेलू मार्केट में चीनी की बढ़ती कीमतों और निर्बाध सप्लाई के लिए लिया गया था. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी हर डिस्टलरी के लिए दोबारा से उत्पादन लक्ष्य जारी करेंगी. इसके बाद कंपनियों को अपने फैसले की जानकारी खाद्य मंत्रालय को भी देनी पड़ेगी. साथ ही शुगर मिल और डिस्टलरी को भी उत्पादन की जानकारी देनी पड़ेगी. 

स्पिरिट और शराब के उत्पादन में नहीं होगा इस्तेमाल 

हालांकि, खाद्य मंत्रालय के नए निर्देश के मुताबिक, गन्ने के जूस और भारी गुड़ का इस्तेमाल स्पिरिट और शराब के उत्पादन में नहीं किया जा सकेगा. सभी गुड़ आधारित डिस्टलरी C-हैवी गुड़ का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में करेंगी. 

चीनी उत्पादन घटने का आशंका 

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि मंत्रियों की बैठक के दौरान शुक्रवार को यह फैसला लिया गया. सरकार ने गन्ने के जूस और B-हैवी गुड़ के इस्तेमाल पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया. चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 17 लाख टन शुगर को एथेनॉल इस्तेमाल में प्रयोग किया जाएगा. प्रतिबंध से पहले 6 लाख टन शुगर को एथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल किया जा चुका है. सरकार का अनुमान है कि देश में शुगर का उत्पादन घटकर लगभग 3.3 करोड़ टन रह जाएगा. पिछले सीजन में शुगर प्रोडक्शन 3.73 करोड़ टन रहा था.   

फंस गया था 15 हजार करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट 

चीनी कंपनियों की संगठन इस्मा (ISMA) ने कहा था कि गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर रोक लगने से चीनी मिलों की क्षमता पर निगेटिव असर पड़ेगा. साथ ही इस फैसले के चलते 15,000 करोड़ रुपये का निवेश खतरे में आ गया है. साथ ही इस्मा ने आशंका जताई थी कि अचानक रोक लगाने से गन्ना किसानों को होने वाले भुगतान में देरी हो सकती है.

गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर रोक लगाने के बाद चीनी और इथेनॉल से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी.

ये भी पढ़ें 

Gautam Adani: गौतम अडानी ने खरीदी मशहूर न्यूज एजेंसी, पहले भी खरीद चुके हैं दो मीडिया कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget