एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी ने खरीदी मशहूर न्यूज एजेंसी, पहले भी खरीद चुके हैं दो मीडिया कंपनियां

Gautam Adani: अडानी समूह ने एक और मीडिया समूह को खरीद लिया है. कंपनी ने इस बार न्यूज एजेंसी आईएएनएस में मेजॉरिटी स्टेक खरीदे हैं.

Gautam Adani: मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS India) को खरीद लिया है. इस सौदे के बाद अडानी समूह की मीडिया में पकड़ और ज्यादा मजबूत हो गई है. इससे पहले उन्होंने पिछले साल मार्च में क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया (Quintillion Business Media) को खरीदा था, जो कि बीक्यू प्राइम (BQ Prime) नाम से डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म चलाती है. इसके बाद दिसंबर में अडानी समूह (Adani Group) ने एनडीटीवी (NDTV) में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. 

सौदे की कीमत का खुलासा नहीं 

अडानी समूह ने आईएएनएस न्यूज एजेंसी में मेजॉरिटी स्टेक खरीदा है. कंपनी ने नियामकीय जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडरी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. हालांकि, अडानी ग्रुप ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है.  

मीडिया में बढ़ती जा रही पकड़ 

अडानी समूह ने पिछले साल मार्च में फाइनेंस न्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम चलाने वाले कंपनी क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था. इसके बाद दिसंबर में अडानी ने एनडीटीवी को भी अपनी झोली में डाल लिया था. इन दोनों कंपनियों को भी एएमएनएल ने ही खरीदा था. एएमएनएल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएएनएस और संदीप बामजई के साथ उसने शेयरहोल्डर एग्रीमेंट किया है. वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस का रेवेन्यू 11.86 करोड़ रुपये रहा था.  

एएमएनएल की सब्सिडरी होगी आईएएनएस

फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा. कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा. अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी. 

कमोडिटी ट्रेडर से बिजनेस टायकून बने अडानी

गौतम अडानी ने 1988 में कमोडिटी ट्रेडर के तौर पर व्यापार की शुरुआत की थी. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट, एयरपोर्ट, एफएमसीजी, कोयला, ऊर्जा प्रबंधन, सीमेंट और कॉपर सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली. हाल ही में अडानी ग्रुप ने 5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम भी खरीदा था. 

ये भी पढ़ें 

LIC Agents: एलआईसी एजेंट के लिए बड़ी खुशखबरी, साल के अंत में मिला ग्रेच्युटी का तोहफा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget