एक्सप्लोरर

निर्यात पाबंदी हटाने के एक ही दिन बाद प्याज हुआ 28 फीसदी महंगा

सरकार की ओर से प्याज निर्यात पर पाबंदी हटाने के ऐलान के साथ ही इसके दाम बढ़ने फिर शुरू हो गए. सरकार ने एक जनवरी से प्याज निर्यात पर पाबंदी हटाने का ऐलान किया है

सरकार की ओर से प्याज निर्यात पर पाबंदी हटाने के ऐलान के साथ ही इसके दाम बढ़ने फिर शुरू हो गए. सरकार ने एक जनवरी से प्याज निर्यात पर पाबंदी हटाने का ऐलान किया है. इसके बाद से इसके दामों में 28 फीसदी का इजाफा हो चुका है. थोक बाजार में इसकी कीमतें अब तक 28 से 30 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. व्यापारियों का कहना है कि खरीफ सीजन का प्याज आना शुरू हो गया है. इसके बावजूद प्याज के दामों में अभी नरमी की कोई गुंजाइश नहीं है. व्यापारियों का कहना है कि सरकार की ओर से प्याज निर्यात पर पाबंदी हटाने के बाद अब इनका दाम बढ़ना तय हो गया है.

महाराष्ट्र की  मंडी में एक ही दिन में 28 फीसदी दाम बढ़े 

देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्ट्र की लासलगांव एपीएमसी में मंगलवार को प्याज का दाम 23 रुपये किलो चल रहा था. जबकि सोमवार को इसकी कीमत 18 रुपये किलो थी. कम पैदावार की वजह से पिछले दिनों प्याज के दाम 80 रुपये तक पहुंच गए थे. इसके बाद सरकार ने दाम काबू करने के लिए इसके निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी. लेकिन निर्यात पाबंदी हटाने पर इसके दाम बढ़ने लगे हैं. भारतीय प्याज के मुख्य खरीदार देश हैं इंडोनेशिया, मलयेशिया, श्रीलंका, नेपाल और मध्य पूर्व के देश.

प्याज का निर्यात बढ़ कर 15 लाख टन तक पहुंच सकता है. 

इस वक्त महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान में प्याज की तैयार फसल खेतों से निकाली जा रही है. गुजरात और पश्चिम बंगाल में अगले महीने प्याज की फसल तैयार होगी. प्याज निर्यातकों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि मार्च के आखिर तक छह से सात लाख टन प्याज का निर्यात हो सकेगा. इस साल प्याज का निर्यात बढ़ कर पंद्रह लाख टन तक पहुंच सकता है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में प्याज के दाम 400 डॉलर प्रति टन पर चल रहे हैं.

Income Tax Return: आईटीआर भरने के आखिरी तीन दिन, मिनटों में फाइलिंग का यह है तरीका

ब्रांड प्रमोशन के लिए दिए जाने वाले गिफ्ट पर लगेगा GST, पेन, कैलेंडर जैसी चीजें आएंगी दायरे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget