एक्सप्लोरर

गूगल ने PAYTM को पहले प्ले-स्टोर से हटाया फिर बहाल किया, जानिए क्या है वजह?

पेटीएम के चीफ विजय शेखर शर्मा ने गूगल प्ले स्टोर पर इसकी बहाली होते ही कहा कि उनकी कंपनी की ओर से किसी नियम की अनदेखी नहीं हुई है.

गूगल ने अपने स्टोर से गेम्बलिंग पॉलिसी उल्लंघन के आरोप में पहले पेटीएम ऐप को हटा दिया फिर कुछ घंटों बाद में बहाल कर दिया. गूगल की ओर से कहा गया कि पेटीएम को एंड्रॉयड ऐप मार्केट प्लेस के मौजूदा नियमों का पालन करने के लिए कहा गया. जब पेटीएम ने इसे फॉलो किया तो इसे दोबारा बहाल कर दिया गया.

गैम्बलिंग पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप

गूगल का कहना था कि पेटीएम ने इसकी गैम्बलिंग पॉलिसी का उल्लंघन किया है. यह मामला आईपीएल शुरू होने से एक दिन पहले आया है, जिसने फैंटेसी स्पोर्ट के प्रति दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है. इंटरनेट पर खेले जाने वाले इस गेम में लोग असली टीम के प्रदर्शन के आधार पर वर्चुअल टीम बनाते हैं. पेटीएम ने शुक्रवार को फैंटेसी पेटीएम क्रिकेट लीग का ऐलान किया था. इसमें यूजर आईपीएल में वास्तविक टीम के प्रदर्शन के आधार पर कैश रिवार्ड जीत सकते हैं. यह ड्रीम 11 के फैंटेसी स्पोर्ट प्लेटफॉर्म की लाइन पर ही थी. ड्रीम 11 ही आईपीएल की टाइटिल स्पॉन्सर है. इसे प्लेस्टोर नियमों के खिलाफ माना जा रहा था. इसके बाद ही गूगल ने पेटीएम के खिलाफ कार्रवाई की.

पेटीएम ने कहा, अमेरिकी नीतियां मानने को मजबूर नहीं

इसके बाद, पेटीएम के चीफ विजय शेखर शर्मा ने गूगल प्ले स्टोर पर इसकी बहाली होते ही कहा कि उनकी कंपनी की ओर से किसी नियम की अनदेखी नहीं हुई है. उन्होंने कहा, कारोबार चलाने की उनकी अपनी नीतियां हैं. भारत में बिजनेस अमेरिकी नीतियों से नहीं चल सकता. शर्मा ने गूगल की ओर इशारा करते हुए कहा था कि  उनके पास ताकत है और निश्चित रूप से वे हमें परेशान कर रहे हैं. गूगल ने पेटीएम को नए ग्राहक जोड़ने से रोकने के लिए यह हरकत की है ताकि दूसरे पेमेंट्स एप्स को इसका लाभ मिले. शर्मा ने दावा किया कि उनके ऐप ने कुछ भी गलत नहीं किया है.

बदल गया SBI के ATM से पैसा निकालने का नियम, अब OTP जरुरी

दो लाख रुपये से कम के म्यूचुअल फंड ऑर्डर के लिए नया नियम, AMC को पैसा मिलने के बाद ही मिलेगा NAV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget