एक्सप्लोरर

Google Layoffs: गूगल इंडिया में छंटनी, रातोंरात निकाल दिए 453 कर्मचारी - रिपोर्ट

Google India: एक रिपोर्ट के अनुसार, अब गूगल ने भारत में अपने लिए काम करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरा दी है. जानिए सीईओ सुंदर पिचाई ने इसके पीछे क्या कारण बताया है.

Google India Layoff News: टेक्नोलॉजी सेक्टर की सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने भारत में काम कर रहे अपने 453 कर्मचारियों को रातोंरात नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ये कर्मचारी गूगल इंडिया (Google India) के ऑफिस में कई विभागों में अहम भूमिका निभा रहे थे. इस बारे में गूगल और अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) ने निकाले गए कर्मचारियों को एक ई-मेल भी भेजा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, वह इस स्थिति तक पहुंचने के लिए किये गए सभी फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते है. जानिए उन्होंने और क्या कहा है.

भारत में काम कर रहे लोगों पर गाज गिरी 

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Google के लिए काम करने वाले 453 कर्मचारियों पर अचानक गाज गिरी है. रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, जिन लोगों को टर्मिनेट किया है, उन्हें गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता (Sanjay Gupta, Google India's Country Head and Vice President) की तरफ से ई-मेल मिला है, जिसमें उन्हें टर्मिनेशन की सूचना दी मिली है. हालांकि इस बात को लेकर संशय है कि 453 कर्मचारियों की छंटनी पहले से घोषित 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का हिस्सा है या फिर ये छंटनी उससे अलग है. 

सुंदर पिचाई ने क्या कहा 

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने ईमेल में लिखा कि, "हमने अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को पहले ही अलग से ई-मेल लिखा है. अन्य देशों में स्थानीय कानूनों और प्रैक्टिस की वजह से इसमें अधिक समय लग सकता है. पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा कि, हम जिन नौकरियों को समाप्त कर रहे है, वे सभी समीक्षा के परिणाम को दर्शाती है. उन्होंने अल्फाबेट, प्रोडक्ट, फंक्शन, लेवल से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में ये कटौती की है.

दुनियाभर में हो रही छंटनी 

वही दूसरी ओर, दुनियाभर में कई बड़ी आईटी दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने 5 फीसदी यानि 10,000 नौकरियों की छंटनी की बात कही है. Amazon से 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है. वही दुनियाभर में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.

ये भी पढ़ें-

RBI Guidelines: विदेशी चंदा को लेकर NEFT और RTGS सिस्टम में बड़ा बदलाव, RBI से जारी की नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget