एक्सप्लोरर

Nykaa IPO Update: Nykaa के आईपीओ को मिला शानदार रेस्पांस, बंद होने से पहले 81.8 गुना हुआ ओवरसब्सक्राइब

Nykaa IPO: Nykaa का IPO को निवेशकों का शानदार रेस्पॉंस मिला है. आईपीओ 81.8 गुना ओवरसब्क्राइब हुआ है. रिटेल निवेशकों का कोटा 12.3 गुना, QIB Portion 92.2 और HNI कोटा 112.5 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ है. 

Nykaa IPO Update: Beauty and Wellness प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बेचने वाली कंपनी Nykaa का IPO सोमवार को बंद हो गया जिसे निवेशकों का शानदार रेस्पॉंस मिला है. Nykaa का आईपीओ कुल  81.8 गुना ओवरसब्क्राइब हुआ है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने सोमवार की शाम 5 बजे तक 2,16,59,47,080 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि कुल इश्यू साइज 2,64,85,479 इक्विटी शेयरों का था. रिटेल निवेशकों का कोटा 12.3 गुना, जबकि QIB Portion 92.2 गुना और HNI का कोटा 112.5 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ है. 

माना जा रहा है कि जिन निवेशकों को Nykaa के शेयर अलॉट हुये उनकी लॉटरी लग सकती है. Grey Market में Nykaa का शेयर 60 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब ये हुआ कि शेयर की कीमत 1085 - 1125 रुपये तय की गई है तो Grey Market में शेयर 1795 - 1805 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. जानकार Grey Market में लिस्टिंग के समय तक प्रीमियम रेट में और उछाल की भविष्यवाणी कर रहे हैं. 

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड की Nykaa IPO के जरिए बाजार से 5,200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना के साथ आया था. अधिकतर ब्रोकरेज फर्म ने इसको लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया है. इश्यू का प्राइस बैंड 1,085-1,125 रुपये है और एक लॉट साइज 12 शेयर 13,500 रुपये का है. फाल्गुनी नायर हैं Nykaa की प्रोमोटर

फाल्गुनी नायर, संजय नायर, फाल्गुनी नायर फैमिली ट्रस्ट और संजय नायर फैमिली ट्रस्ट कंपनी के प्रमोटर हैं. Nykaa की स्थापना 2012 में पूर्व निवेश बैंकर फाल्गुनी नायर ने की थी. आज, यह भारत में एक अग्रणी मल्टी-ब्रांड ब्यूटी और पर्सनल केयर प्लेटफॉर्म है और फैशन के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. आईपीओ से जुटाये जाने वाले रकम से कंपनी नए रिटेल स्टोर खोलेगी साथ ही नए वेयरहाउस स्थापित करेगी. विस्तार करने के साथ कंपनी कुछ कर्ज को चुकाने की भी योजना बना रही है. जिससे ब्याज लागत को कम किया जा सके.

11 नवंबर को Nykaa की लिस्टिंग संभव ! 

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेएम फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं। 11 नवंबर को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर Nykaa की लिस्टिंग की योजना बना रही है. कंपनी ने 2020-21 में 61.9 करोड़ रुपया का मुनाफा कमाया था. कंपनी का रेवेन्यु भी बढ़कर 1768 करोड़ रुपये से बढ़कर 2441 करोड़ रुपये हो चुका है. जबकि 2019-20 में कंपनी को 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. 


ये भी पढ़ें:

Diwali 2021: इस ब्रोकिंग कंपनी के मुताबिक बैंकिंग और खपत वाले शेयरों में होगी जोरदार कमाई

Multibagger Stock Tips: 34 रुपये से 130 रुपये, इस स्टॉक ने एक साल में दिया 250 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, क्या आपके पास है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget