एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate: सोना और चांदी दोनों हुए महंगे, फटाफट चेक करें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स बढ़ी हुई कीमतों के साथ बिक रही हैं. जानें अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो जेब पर कितना बोझ बढ़ा हुआ रहेगा.

Gold Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और ग्लोबल बाजार में गोल्ड-सिल्वर महंगे होकर मिल रहे हैं. इसका असर भारतीय कमोडिटी बाजार के ऊपर भी देखा जा रहा है. सोना और चांदी के दाम आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और खासकर चांदी तो जोरदार उछाल दिखा रही है. इंडस्ट्रियल मांग में बढ़ोतरी के कारण भी सोना और चांदी जैसी कीमती मेटल्स के दाम में ये उछाल देखी जा रही है.

कैसे हैं एमसीएक्स पर आज सोने के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम देखें तो ये मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. सोना आज एमसीएक्स पर 82 रुपये या 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 59930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और इसके ये दाम अगस्त वायदा के लिए हैं. सोने के ऊपरी लेवल को देखें तो ये 59949 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया था और नीचे की तरफ सोने के दाम 59813 रुपये तक गए थे. 

कैसे हैं एमसीएक्स पर आज चांदी के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी आज 318 रुपये या 0.44 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रही है. चांदी आज 72190 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही है. चांदी में नीचे की तरफ देखा जाए तो 71951 रुपये के लो लेवल देखे गए थे और ये ऊपर में 72216 रुपये प्रति किलो तक गई थी. चांदी के ये दाम इसके जुलाई वायदा के लिए हैं.

ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी के दाम

ग्लोबल बाजार में गोल्ड के रेट देखें तो आज ये उछाल के साथ ही बना हुआ है. कॉमैक्स पर सोना अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 2.20 डॉलर या 0.11 फीसदी की उछाल के साथ 1,976.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी आज मजबूती के साथ हरे निशान में ही बनी हुई है. कॉमैक्स पर चांदी 0.075 डॉलर या 0.32 फीसदी की उछाल के साथ 23.710 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.

भारत के चार प्रमुख महानगरों में आज सोने के दाम

दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 320 रुपये की बढ़त के साथ 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

मुंबई में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 320 रुपये की बढ़त के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

चेन्नई में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 340 रुपये की बढ़त के साथ 61,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

कोलकाता में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 320 रुपये की बढ़त के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

ये भी पढ़ें

Adani Stocks Opening: अडानी शेयरों में दिखा उछाल, 10 में से सात शेयरों में हरा निशान; ये स्टॉक बना टॉप गेनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget