एक्सप्लोरर

Gold-Silver Rate: सोने की कीमत रिकार्ड ऊंचाई के करीब, चांदी में भी खासा उछाल

पिछले सप्ताह गोल्ड ने 48,589 रुपये (प्रति दस ग्राम) का रिकार्ड स्तर छू लिया था.

भारतीय बाजार में आज ( सोमवार, 29 जून 2020) सोने की कीमत रिकार्ड ऊंचाई के आसपास पहुंच गई. एमसीएक्स में वायदा सौदे में सोने की कीमत 0.3 फीसदी बढ़ कर 48,450 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई. वहीं चांदी भी 0.5 फीसदी ऊपर उठ कर 48,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले सप्ताह गोल्ड ने 48,589 रुपये (प्रति दस ग्राम) का रिकार्ड स्तर छू लिया था. पिछले कारोबारी सत्र में सोने ने 0.8 फीसदी की उछाल दर्ज की  थी. वहीं सिल्वर ने 0.6 फीसदी की छलांग लगाई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी काफी बढ़ेगी सोने की कीमत

सोमवार ( 29 जून, 2020)  को अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड की कीमत 48117 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही. वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 48,400 रुपये प्रति दस ग्राम.

वहीं कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से  पैदा हुई आर्थिक अस्थिरता की वजह से  अतंरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 0.1 फीसदी बढ़ कर 1,772.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच  गए. इस साल अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 17 फीसदी उछल चुकी है. गोल्डमैन सैक्स ने अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है.

सुरक्षित निवेश की चाह में बढ़ीं गोल्ड कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड हाजिर की कीमत 0.2 फीसदी चढ़ कर 1773.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले सप्ताह गोल्ड हाजिर की कीमत बढ़ कर 1,779.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी. जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर की कीमत 0.1 फीसदी बढ़ कर 1781.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी.

कोरोनावायरस संक्रमण के वजह से दुनिया भर में आर्थिक स्थिरता के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसलिए लोगों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है. अगर इसमें गिरावट भी आएगी तो यह मामूली रहेगी. गोल्डमैन सैक्स ने अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget