एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में उछाल या चांदी की कीमत में गिरावट, जानें आज का रेट

एमसीएक्स में गुरुवार को गोल्ड 0.34 फीसदी यानी 170 रुपये घट कर 49,338 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर फ्यूचर 2.92 फीसदी यानी 1,709 रुपये घट कर 56,779 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

इंटरनेशल मार्केट में गुरुवार को गोल्ड और  सिल्वर के दाम में गिरावट के साथ ही भारतीय बाजार में इसके दाम गिर गए. अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से भी इसके दाम में गिरावट आई है. एमसीएक्स में गुरुवार को गोल्ड 0.34 फीसदी यानी 170 रुपये घट कर 49,338 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर फ्यूचर 2.92 फीसदी यानी 1,709 रुपये घट कर 56,779 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गुरुवार को गोल्ड स्पॉट 50,251 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 49,370 रुपये प्रति दस ग्राम.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड गिरा

दरअसल इंटरनेशल मार्केट में डॉलर इंडेक्स दूसरे करेंसी इंडेक्स की तुलना में मजबूत रहा. इस वजह से गोल्ड के दाम में गिरावट आई. इस  बीच, बुधवार को दिल्ली मार्केट में गोल्ड के दाम 614 रुपये प्रति दस ग्राम घट कर 50,750 रुपये पर पहुंच गए. वहीं चांदी की कीमत 1898 रुपये  गिर कर 59,720  रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के दाम डॉलर की मजबूती की वजह से गिरते दिखे. निवेशक अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावे से जुड़े आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. इससे यूएस इकनॉमी में रिकवरी का अंदाजा लग सकेगा. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के दाम में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह गिर कर 1,858.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. 22 जुलाई को यह गिर कर 1853.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था. वहीं गोल्ड फ्यूचर में 0.3 फीसदी की गिरावट आई और यह 2862.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

यूरोप में नए सिरे से संक्रमण से चिंता बढ़ी

यूरोप में नए सिरे से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद वहां आर्थिक रिकवरी से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं. इसलिए आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. हालांकि दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड आधारित ईटीएफ की गोल्ड होल्डिंग 0.87 फीसदी गिर गई है और यह 1,267.14 टन पर पहुंच गई है.

नया श्रम सुधार बिल : अब सभी कामगारों को मिलेगी ESIC और पीएफ की सुविधा

टाटा और सपोरजी-पलोनजी ग्रुप में विवाद चरम पर, SP ग्रुप ने कहा -70 साल का रिश्ता तोड़ना ही अब बेहतर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget