एक्सप्लोरर

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में गिरावट या तेजी? जानिए आज का ताजा अपडेट

मंगलवार को अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड हाजिर की कीमत रही 49,118 रुपये प्रति दस ग्राम. वहीं गोल्ड फ्यूचर 49,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका.

मंगलवार ( 21 July, 2020) को गोल्ड और सिल्वर, दोनों के रेट में इजाफा हुआ. मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत 0.16 फीसदी यानी 78 रुपये बढ़ कर 49,105 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी 2.06 फीसदी यानी 113 रुपये बढ़ कर 55,118 रुपये प्रति किलो पर आ गई.कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ने से आर्थिक स्थितियां और खराब हो रही हैं. लिहाजा निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए गोल्ड में पैसा लगा रहे हैं. सोना-चांदी के बढ़े दाम इसकी पुष्टि कर रहे हैं.मंगलवार को अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड हाजिर की कीमत रही 49,118 रुपये प्रति दस ग्राम. वहीं गोल्ड फ्यूचर 49,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका.

दिल्ली में गोल्ड के दाम में गिरावट का ट्रेंड

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 31 रुपये गिर कर 49,916 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. वहीं चांदी 51 रुपये गिर कर प्रति किलो 53,948 रुपये पर पहुंच गई.

ग्लोबल मार्केट में सोने की चमक बरकरार

सोमवार को ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 1818 डॉलर प्रति औंस के ऊपर रहा. सितंबर, 2011 के बाद 1820 के स्तर पर पहुंचने के बाद यह दूसरा सर्वोच्च स्तर है. कोरोनावायरस संक्रमण और चीन-अमेरिका ट्रेड वॉर की वजह से गोल्ड और महंगा हो सकता है. डॉलर इंडेक्स में अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. लिहाजा दूसरी करंसी धारकों के लिए गोल्ड और महंगा हो गया .

वैसे अभी निवेशकों का गोल्ड में विश्वास बरकरार है. गोल्ड में निवेशकों के रुझान की वजह से दुनिया की सबसे बड़ा गोल्ड आधारित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.4 फीसदी बढ़ कर 1,211.86 टन तक पहुंच गई. अब निवेशकों की नजर चीन के जीडीपी आंकड़ों, रिटेल सेल्स, औद्योगिक उत्पादन और एक्सपोर्ट के आंकड़ों पर लगी है. गोल्ड में खरीदारी इन आकड़ों पर काफी कुछ निर्भर करेगी. दुनिया भर में गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़ोतरी के ट्रेंड दिख रहे हैं. आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के दौर में कीमती धातुओं के दाम में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget