एक्सप्लोरर

Gold-Silver Rate: सोने में उछाल या चांदी में गिरावट, जानें आज क्या है बाजार में दाम

अहमदाबाद में गोल्ड स्पॉट के रेट 49,143 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 48,971 रुपये प्रति दस ग्राम.

सोमवार को भारतीय बाजार में गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई. एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर  में 0.35 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी हुई और यह 49,035 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सिल्वर में भी उछाल दर्ज की गई और यह 1.24 फीसदी चढ़ कर 52 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया. पिछले दिनों ग्लोबल रेट को मजबूती को देखते हुए गोल्ड की कीमत 49,348 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच चुकी थी.

अहमदाबाद में गोल्ड स्पॉट के रेट 49,143 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 48,971 रुपये प्रति दस ग्राम. शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 232 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया था और यह 50, 184 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था. चांदी की कीमत में 1275 रुपये की बढ़ोतरी आई थी और 52,930 रुपये प्रति किलो बिकी थी. दरअसल रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दाम में तेजी से घरेलू बाजार में गोल्ड की कीमत चढ़ी दिखी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड मजबूत 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना 1800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया. दरअसल कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियों में धीमेपन की आशंका ने सोना-चांदी का मूल्य बढ़ा दिया है. ग्लोबल बाजार में गोल्ड की कीमत मजबूत और स्थिर दिखी. सोमवार को गोल्ड स्पॉट की कीमत 1,801.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. सितंबर, 2011 में यह 1817 डॉलर पर पहुंच गई थी.

यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.2 फीसदी गिर कर 1806.80 पर स्थिर रहा. दरअसल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 की वजह से आर्थिक गतिविधियों को लगे झटके की वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही थी. लेकिन इस बीच आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी रफ्तार की वजह से शेयर बाजार की रौनक बढ़ी है.निवेशकों का शेयरों की ओर रुझान बढ़ने की वजह से पिछले चार-पांच दिनों से गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget