एक्सप्लोरर

Gold Silver: सोने के दाम गिरे, चांदी भी लड़खड़ाई, गोल्ड के रेट आगे चलकर क्यों गिरेंगे- जवाब यहां

Gold Silver Rate: सोने के दाम में अचानक आई गिरावट के पीछे कुछ ग्लोबल कारण हैं और कुछ स्थानीय कारण भी इसके पीछे हैं. जानिए आगे सोने के दाम में क्यों गिरावट जारी रहने की उम्मीद है.

Gold Silver Rate: देश में सोना और चांदी के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है और इसके ऊपर भारत और अमेरिका दोनों से आ रहे मेजर संकेतों का असर आ रहा है जो आगे भी देखा जाएगा. भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू हो गई है और अमेरिका में फेडरल रिजर्व चेयरमैन की स्पीच का असर आज कमोडिटी बाजार पर देखा जा सकता है. इसके चलते सोने-चांदी के भाव में नरमी बनी हुई है.

कहां पर हैं आज सोने-चांदी के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9 बजे सोना 41 रुपये की गिरावट के साथ 76879 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा था. ये गोल्ड के फरवरी वायदा की कीमत है जिसमें सुबह की गिरावट के बाद 11 बजे के करीब 76949 रुपये के दाम देखे जा रहे हैं. इसके अलावा सुबह 11 बजे चांदी के रेट को देखें तो 92356 रुपये प्रति किलो के रेट पर ये कारोबार कर रही है.

क्यों दिख रही सोने-चांदी के भाव में उठापटक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की साल की आखिरी मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से शुरू हो गई है. इसमें महंगाई दर को लेकर चिंता के बीच आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और मौद्रिक नीति समिति के सदस्य रेपो रेट और अन्य नीतिगत दरों पर क्या फैसला करते हैं. इसके अनुमान से सोने के भाव में हल्की गिरावट देखी जा रही है. वहीं फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की स्पीच का इंतजार भी सोने के रेट पर असर डाल रहा है क्योंकि उनके भाषण के बाद डॉलर के दाम में उछाल की उम्मीद है और डॉलर के चढ़ने के बाद सोने के दाम में गिरावट आती है, ऐसा ट्रेंड कई सालों से देखा जा रहा है.

कमोडिटी बाजार के जानकार का क्या है कहना

कामा ज्वैलरी के एमडी कोलिन शाह का कहना है कि सोने के दाम में मौजूदा गिरावट मूल रूप से डॉलर इंडेक्स में देखी जा रही उछाल के कारण आई है और ये सोने के दाम को और नीचे खींचेगा. आगे चलकर सोने के दाम में छोटी अवधि के लिए अस्थिरता देखी जाएगी और ये मुख्य तौर पर अमेरिका से आ रही हलचल के आधार पर बनेगी. आने वाली फेड की बैठकों में ब्याज दरों पर जो फैसला होगा, उसके आधार पर सोने के ग्लोबल और लोकल दामों में हलचल देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Reliance Power News: अनिल अंबानी के रिलायंस पावर के स्टॉक में आएगी छप्परफाड़ तेजी! कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज पर कर दिया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने 392 जिलों में लागू की सोने अनिवार्य हॉलमार्किंग, नकली गोल्ड से कैसे बचें?
सरकार ने 392 जिलों में लागू की सोने अनिवार्य हॉलमार्किंग, नकली गोल्ड से कैसे बचें?
सरकार ने रद्द किया एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट, क्या अब महंगा होगा डीजल?
सरकार ने रद्द किया एथनॉल ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट, क्या अब महंगा होगा डीजल?
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget