एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने में दिखी गिरावट तो चांदी के दाम चढ़े, जानें आज कैसा रहा सोने-चांदी में कारोबार

Gold Silver Price: डॉलर की कमजोरी के बीच आज सोने के दाम में भी गिरावट देखी गई है, हालांकि चांदी के दाम हल्की तेजी के साथ बंद हुए है. जानें आज कैसा रहा सोने और चांदी का कारोबार.

Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 105 रुपये की गिरावट के साथ 50,889 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,994 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. सोने की ये गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका बना रही है और आने वाले दिनों में अगर सोने के दाम और कम होते हैं तो इसकी मांग और बढ़ सकती है.

चांदी में दिखी आज तेजी

हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 21 रुपये की तेजी के साथ 58,336 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार के आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे की तेजी रही. इसका कारण विदेशों में डॉलर का कमजोर होना और घरेलू शेयर बाजार में तेजी का होना था.

शुरुआती कारोबार में ही सोना और चांदी दिखा रहे थे मिलाजुला कारोबार

आज सर्राफा बाजार में ट्रेड शुरू होने के साथ ही सोना और चांदी मिलाजुला कारोबार दिखा रहे थे. जहां सोना कमजोरी के साथ धीरे-धीरे नरम रुख के साथ ट्रेड कर रहा था वहीं चांदी में लिवाली आने से इसके दाम मजबूती हासिल कर रहे थे.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,653.25 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 19.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि बैंक आफ जापान और ईसीबी नीतिगत फैसलों के बाद डॉलर में तेजी लौटने के बाद कॉमेक्स में सोने का पिछला हाजिर भाव 1,653.25 डॉलर प्रति औंस चल रहा था. 

सोना और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बरकरार

पिछले कुछ समय से सोना और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव बरकरार है और त्योहारी समय में सोना सस्ता रहा जिससे लोगों ने जमकर खरीदारी भी की. बीते धनतेरस, दीपावली और भाई-दूज के त्योहार के समय पर सोने-चांदी की शानदार बिक्री देखी गई है. 

देश में शादियों का सीजन करीब

देश में अब देवोत्थान एकादशी के दिन से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा और इसके बाद जोरदार तरीके से सोने और चांदी के लिए मांग बढ़ेगी, ऐसा सुनारों और ज्वैलरी कारोबारियों को अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Forex Reserve: फिर घटा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 3.85 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर तक नीचे आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget