एक्सप्लोरर

Dhanteras 2023: धनतेरस पर गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर! गोल्ड-सिल्वर हुआ सस्ता, जानें अपने शहर में रेट

Dhanteras 2023 Gold Silver Price: धनतेरस के दिन आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में आज गोल्ड खरीदने वालों के लिए कम खर्च का रास्ता निकल आया है.

Gold Silver Price on Dhanteras 2023: आज पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ धनतेरस (Dhanteras 2023) का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोने और चांदी की खरीदारी (Gold Buying on Dhanteras 2023) करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-वैभव में वृद्धि होती है. अगर आप भी आज के शुभ दिन सोने और चांदी के गहनों की शॉपिंग करने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतों में गिरावट आ गई है.

गोल्ड हुआ इतना सस्ता

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी धनतेरस के शुभ मौके पर सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना लाल निशान पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती दौर में सोना आज 60,233 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है. इसके बाद इसकी कीमत में और कमी देखने को मिली है और सुबह 10 बजे तक यह कल के मुकाबले 127 रुपये यानी 0.21 फीसदी तक सस्ता होकर 60,155 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. गुरुवार को गोल्ड वायदा बाजार में 60,282 रुपये पर बंद हुआ था.

सिल्वर की कीमत भी हुई कम

अगर आप धनतेरस के शुभ मौके पर चांदी का सिक्का खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि आज सिल्वर की कीमत में भी कमी देखी जा रही है. शुरुआती दौर में चांदी 70,998 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है. इसके बाद इसके दाम कुछ सुधार देखा गया है और यह कल के मुकाबले 143 रुपये यानी 0.20 फीसदी सस्ती होकर 71,070 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है. कल चांदी MCX पर 71,213 रुपये पर बंद हुई थी. अगर आप भी आज सोना चांदी खरीदने वाले हैं तो हम आपको प्रमुख शहरों के गोल्ड और सिल्वर के रेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

10 प्रमुख शहरों धनतेरस के दिन सोने-चांदी के रेट जानें-

  • दिल्ली-  24 कैरेट सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई- 24 कैरेट सोना 61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता- 24 कैरेट सोना 61,090  रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • अहमदाबाद- 24 कैरेट सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • जयपुर- 24 कैरेट सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • पटना- 24 कैरेट सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • नोएडा- 24 कैरेट सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम
  • गुरुग्राम- 24 कैरेट सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम

धनतेरस के दिन गोल्ड शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप आज गोल्ड शॉपिंग करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सोने की बढ़ती कीमतों के कारण आजकल मार्केट में नकली गोल्ड बहुत ज्यादा मिल रहा है. ऐसे में किसी भी ज्वैलर से सोना खरीदते वक्त 6 डिजिट का हॉलमार्क जरूर चेक करें. इसके साथ ही आप चाहें तो BIS केयर ऐप के जरिए गोल्ड की शुद्धता भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप सोना खरीदते वक्त मेकिंग चार्ज के बारे में भी जानकारी लें. वहीं कोशिश करें कि पेमेंट हमेशा कार्ड या डिजिटल तरीके से करें. गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी के बाद पक्का बिल जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Jay Kotak Wedding: उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने पूर्व मिस इंडिया से रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta Layoffs News: मेटा में छंटनी, कर्मचारियों ने लूटे स्नैक्स काउंटर, चार्जर तक उखाड़ ले गए
Meta Layoffs: मेटा में छंटनी, बाहर निकाले गए कर्मचारियों ने लूटे स्नैक्स काउंटर, चार्जर तक उखाड़ ले गए
Russian Oil News: भारत अब रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? सरकार ने बता दिया, US प्रतिबंधों की म्याद खत्म
भारत अब रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? सरकार ने बता दिया, US प्रतिबंधों की म्याद खत्म
अब फिजूलखर्ची नहीं चलेगी, सरकार ने बैंकों- कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा- बहुत जरूरी है, तभी...
अब फिजूलखर्ची नहीं चलेगी, सरकार ने बैंकों- कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा- बहुत जरूरी है, तभी...
LPG News: देश में तेल-गैस का स्टॉक बचा है या नहीं? सरकार ने दिया सवाल का जवाब, कहा- होर्मुज संकट से...
देश में तेल-गैस का स्टॉक बचा है या नहीं? सरकार ने दिया सवाल का जवाब, कहा- होर्मुज संकट से...

वीडियोज

'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
शुभेंदु अधिकारी PA मर्डर केस में CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, यूपी से गिरफ्तार किया एक और शूटर
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget