एक्सप्लोरर

Gold Price Today: पिछले पांच दिनों में सोने के भाव में दिखी तेजी, जानें आज कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड?

Gold Silver Price: आपको बती दें सोने के भाव में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त तेजी देखी गई है. आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Gold Silver Price on 05 January 2022: पिछले पांच दिनों में सोने के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की जा रही है. MCX में सोना पांच दिनों में 750 रुपये से अधिक महंगा हो चुका है. आज भी सोने के भाव में तेजी देखी (Gold Price Today) जा रही है. चांदी की बात करें तो शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज के भाव की बात करें तो आज सोना 55,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसमें खुलने के साथ ही 0.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं चांदी की बात करें तो मार्केट खुलने के साथ ही इसमें गिरावट दर्ज गई है और यह 0.08 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 69,330 रुपये पर खुला था.

सुबह 11:30 बजे की बात करें तो 24 कैरेट सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और यह फिलहाल 55,802 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं चांदी की बात करें तो यह फिलहाल तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और सुबह 11:30 बजे यह 69,348 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है.  कल की बात करें तो सोना सोना 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 55,799 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं चांदी का भाव 0.88 फीसदी यानी 670 रुपये की गिरावट के बाद यह 69,300 रुपये पर बंद हुआ है.

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल

आपको बता दें कि भारतीय मार्केट की तरह ही इंटरनेशनल मार्केट में सोने (International Gold Price) में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज गोल्ड के का हाजिर भाव (Gold Price) 1.04 फीसदी बढ़कर 1,856.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं चांदी की बात करें तो यह आज 0.92 फीसदी गिरकर  23.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

जानें क्या है सर्राफा मार्केट का हाल?

आपको बता दें दिल्ली के सर्राफा मार्केट में बुधवार को सोने के भाव में तेजी देखी गई है. सोना कल 378 रुपये की बढ़त के साथ 56,130 रुपये प्रति पर बंद हुआ है. वहीं चांदी की बात करें तो दिल्ली में यह कल 47 रुपये की बढ़त के साथ ही 70,675 रुपये पर बंद हुआ है. वहीं मंगलवार को सोना 55,752 रुपये पर बंद हुआ था. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल 2023 में सोने के दाम (Gold Price) 60000 रुपये के पार जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

Bank Privatisation: बैंक निजीकरण को लेकर आई बड़ी खबर! क्या PNB, SBI जैसे बैंक हो जाएंगे प्राइवेट? जाने डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget