एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोना 600 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी के दाम में आई 1200 रुपये की बड़ी गिरावट

Gold Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली है. सोना आज 600 रुपये और चांदी 1200 रुपये तक सस्ती हुई है.

Gold Silver Price on 22 April 2024: पिछले कुछ वक्त में भारत में सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन आज इसमें कुछ राहत देखने को मिल रही है. एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में सोना आज 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है. वहीं चांदी भी 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है. ऐसे में सोने-चांदी दोनों के भाव में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.

वायदा बाजार में इतना सस्ता हुआ सोना

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. वायदा बाजार में सोना 614 रुपये तक सस्ता होकर 72,178 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. शुक्रवार को सोना वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 72,792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी हुई 1300 रुपये तक सस्ती

एमसीएक्स पर सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. चांदी वायदा बाजार में 1207 रुपये तक सस्ती होकर 82,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. शुक्रवार को यह 83,507 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने-चांदी के भाव-

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 74,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • जयपुर 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पुणे में 24 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पटना में 24 कैरेट सोना 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है

10 मई को मनाया जाएगा अक्षय तृतीया त्योहार

भारत में अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने को बहुत शुभ माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा. सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में आई जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद से सोना खरीदने वालों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन आज सोने-चांदी के भाव में कमी के बाद से अब ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है. 

विदेशी बाजारों में क्या है हाल?

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त कमी देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स 23.41 डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ  2,363.10 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट में 0.76 डॉलर की गिरावट के साथ 27.83 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

World Bank: वर्ल्ड बैंक की बिजनेस रेडी रिपोर्ट के लिए भारत ने 5 महीने पहले शुरू की तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget