एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate: जबरदस्त तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम भी गिरे, जानें ताजे भाव

Gold Silver Rate: शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना और चांदी सस्ती हुई है. जानते हैं प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर के ताजे भाव...

Gold Silver Price on 19 April 2024: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ वक्त में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले दो महीने में सोना 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है. चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है, लेकिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों के भाव कम हुए. सोना में जहां आज 35 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं चांदी भी 72 रुपये सस्ती हो गई है.

MCX पर सोने-चांदी के भाव जानें

शुक्रवार यानी 19 अप्रैल 2024 को सोना 35 रुपये सस्ता होकर 72,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. गुरुवार को वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 72,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
 
सस्ती हुई चांदी

सोने के अलावा शुक्रवार को चांदी के दाम में कमी देखी जा रही है. चांदी वायदा बाजार में 123 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 83,173 रुपये पर बनी हुई है. गुरुवार को चांदी एमसीएक्स पर 83,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

प्रमुख शहरों में कितने पहुंचे सोने-चांदी के भाव-

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 74,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 74,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोना 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • जयपुर 24 कैरेट सोना 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पुणे में 24 कैरेट सोना 74,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 74,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है
  • पटना में 24 कैरेट सोना 74,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है

विदेशी बाजारों में भी बढ़ रहे सोने के दाम-

ईरान और इजरायल युद्ध के साए के बीच सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर गोल्ड जून फ्यूचर्स 1.98 डॉलर की बढ़त के साथ 2,382.03 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. चांदी कॉमैक्स पर मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रेक्ट में 0.02 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 28.21 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय कारणों से भारत में सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोग इस समय सोने को सुरक्षित निवेश मानकर इसमें निवेश बढ़ा सकते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों के और बढ़ने के आसार हैं.

ये भी पढ़े-

Gold Mutual Fund: सोने की शानदार तेजी का असर, इन फंडों ने 6 महीने में दिया 23 पर्सेंट रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget