एक्सप्लोरर

Gold: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑलटाइम हाई पर पहुंचे गोल्ड रेट, क्यों बढ़ते जा रहे भाव-समझें यहां

सोना-चांदी दोनों अपना दाम बढ़ाते जा रहे हैं और सोना ऑलटाइम हाई पर गया तो चांदी भी 1000 रुपये उछलकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है. इस तरह त्योहारी सीजन में खरीदारी कैसे हो- ये सवाल है.

Gold Rate At All-Time High: सोने के दाम में आज जबरदस्त उछाल देखा गया है और सुनहरी मेटल गोल्ड 79,000 रुपये के करीब आ गई है. आज सोना अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी (लिवाली) के चलते बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई और इसमें 250 रुपये की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ. पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

24 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट

99.5 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 250 रुपये उछलकर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. इसका पिछला बंद भाव 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

चांदी में भी एक हजार रुपये का उछाल

चांदी भी 1000 रुपये उछलकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है जबकि मंगलवार को यह 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. दरअसल इंडस्ट्रियल यूनिट्स और चांदी का सिक्का बनाने वालों की फ्रेश खरीदारी की वजह से चांदी की चमक भी बढ़ती जा रही है. 

क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम

  1. सोने की कीमतों में तेजी लोकल ज्वैलर्स की मजबूत मांग की वजह से आ रही है.
  2. शेयर बाजारों में गिरावट के बाद सोने में मजबूत डिमांड देखी गई और ये जमकर बिक रहा है जिससे दाम चढ़ रहे हैं.
  3. निवेशकों ने सोने जैसे सेफ इंवेस्टमेंट वाले ऐसेट का रुख कर लिया है और सोने में दमदार निवेश हो रहा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के भी गोल्ड रेट जानें

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का कॉन्ट्रेक्ट 268 रुपये या 0.35 फीसदी बढ़कर 76,628 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है. जबकि चांदी का रेट देखें तो एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 580 रुपये बढ़कर 92,203 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है. एमसीएक्स में तेजी के साथ सोने की कीमतें ऊंची रहीं, जबकि कॉमेक्स सोना 2675 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के क्या हैं दाम

वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो कॉमेक्स गोल्ड कॉन्ट्रेक्ट 0.51 फीसदी बढ़कर 2,692.50 डॉलर प्रति औंस हो गया है. एशियाई बाजार में चांदी 0.91 फीसदी बढ़कर 32.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें

Gold Return: सोना गहनों में ही नहीं रिटर्न दिलाने में भी 'गोल्डन मेटल', दिख रहे 14 साल के हाई लेवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में उबर और रैपिडो पर लगा बैन, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड
चंडीगढ़ में उबर और रैपिडो पर लगा बैन, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड
Swiggy-Zomato पर वार्निंग लेबल चाहते हैं कस्टमर्स, सर्वे में हुआ खुलासा
Swiggy-Zomato पर वार्निंग लेबल चाहते हैं कस्टमर्स, सर्वे में हुआ खुलासा
आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI
आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI
20% बोनस की कर लें तैयारी, 21000 सैलरी वालों को सीधा फायदा
20% बोनस की कर लें तैयारी, 21000 सैलरी वालों को सीधा फायदा

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget