एक्सप्लोरर

Gold Return: सोना गहनों में ही नहीं रिटर्न दिलाने में भी 'गोल्डन मेटल', दिख रहे 14 साल के हाई लेवल

देश में गहनों की खरीदारी पर जितना ध्यान जाता हैं उतना सोने में निवेश के लिहाज से पैसा लगाने में लोग पीछे हैं, जिन निवेशकों ने सोने के गहनों की बजाए गोल्ड को ऐसेट समझकर पैसा लगाया वो मालामाल हो गए हैं.

Gold Return: सोने को लेकर भारत में लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है और इसके लिए ग्राहक अपनी गाढ़ी कमाई या जमा पूंजी से गोल्ड ज्वैलरी खरीदते हैं. अगर भारत में सोने की खरीदारी का औसत किसी देश की कुल जीडीपी के बराबर हो जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. हालांकि सोने के इतने अच्छे ऐसेट क्लास में होने के बावजूद आम लोग इसका फायदा नहीं उठा पा रहे क्योंकि ज्यादातर भारतीय गोल्ड की ज्वैलरी में तो पैसा लगा देते हैं लेकिन इसमें निवेश करने से हिचकते हैं. 

सोना 14 साल की ऊंचाई पर जा पहुंचा- करा रहा धांसू कमाई

14 सालों में सोने में सबसे ज्यादा तेजी इस साल देखी जा रही है और सोना 28-29 फीसदी की उछाल इस पूरे साल में दिखा चुका है. गोल्ड रेट में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन इनसे सोने के रिटर्न पर कोई असर नहीं देखा जा रहा है. इस दीवाली तक सोने की कीमतों में और उछाल आने की संभावना है क्योंकि ग्लोबल बाजार में भी सोना पूरी चमक बिखेर रहा है. दीवाली के पांच दिनों के त्योहार में धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के चलते भारतीयों को गोल्ड ज्वैलरी या सोने का सिक्का-मूर्तियां वगेरह खरीदना जरूरी लगता है और इसी के चलते डिमांड खूब ऊपर जाती है. 

सोने का रिटर्न जानकर हैरानी हो जाएंगी

सुनहरी मेटल सोने की बात करें तो ये काफी शानदार रिटर्न अपने निवेशकों को दिला रहा है जिसके दम पर ये सबसे शक्तिशाली निवेश ऐसेट्स की गिनती में अक्सर टॉप पर ही रहता है. सोना का रिटर्न जानकर आपको हैरानी भी होगी और खुशी के साथ अफसोस भी हो सकता है-अगर आपने सोने में निवेश नहीं किया हो तो...


Gold Return: सोना गहनों में ही नहीं रिटर्न दिलाने में भी 'गोल्डन मेटल', दिख रहे 14 साल के हाई लेवल

दरअसल एक साल में सोने ने 29 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि इस साल अभी (15 अक्टूबर 2024) तक सोना 21 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दिला चुका है. वहीं सबसे ज्यादा हाईलाइट के तौर पर देखें तो 3 साल का रिटर्न 62 परसेंट का है जो अच्छे-खासे ऐसेट क्लास में भी आसानी से नहीं मिल पाता है. शेयरों को अपवाद समझकर ये बात समझनी चाहिए कि शेयर बाजार में जितना अच्छा रिटर्न है, उतना जोखिम भी है, वहीं सोने को हमेशा से सेफ ऐसेट क्लास समझा जाता है. इस समय वैश्विक टेंशन के दौर में भी सोना 1 हफ्ते में 2 फीसदीस और एक महीने में 4 फीसदी का रिटर्न तो दे ही चुका है.

क्या राष्ट्रीय-क्या अंतरराष्ट्रीय हर तरफ सोने की चमक बरकरार

सोने का जलवा ऐसा है कि वो देश में ही नहीं विदेश में भी जमकर कमाई करा रहा है. भारत में आज के सोने के रेट देखें तो ये मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 346 रुपये महंगा होकर 76,701 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड रेट 0.48 फीसदी चढ़कर 2675 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है और लगातार ऊपरी दायरे में ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें

7th pay Commission: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स का इंतजार होगा खत्म, महंगाई भत्ता बढ़ने का आज ऐलान मुमकिन

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget