एक्सप्लोरर

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आ सकता है बड़ा उछाल, जानें क्या है आज का भाव

Gold Price Hike: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. एक हफ्ते से लगातार सोने (Gold Price Today) और चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में बढ़त हुई है.

Gold Price Hike: जैसे जैसे देश में त्योहारी सीजन नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. एक हफ्ते से लगातार सोने (Gold Price Today) और चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में बढ़त हुई है.  24 अक्टूबर को 22-कैरेट सोने की कीमत 46,650 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 25 अक्टूबर यानी आज दस ग्राम 22-कैरेट सोना 46,660 रुपये पर बिक रहा है जो कल के कारोबारी भाव से 10 रुपये ज्यादा है. 

इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो कल 24 अक्टूबर तो चांदी का कारोबारी भाव 65,600 प्रति किलोग्राम के लेवल पर था और आज इसकी कीमत बढ़कर 66,000 प्रति किलोग्राम हो गई है. यानी आज चांदी की कीमत कल की कीमत से 400 रुपये ज्यादा है. बता दें कि उत्पाद शुल्क (Excise Duty), राज्य करों (State taxes) और मेकिंग चार्ज के कारण सोने-चांदी के आभूषण की कीमत पूरे भारत में अलग अलग होती है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें जान लीजिए

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतें 46,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 66000 रुपये प्रति किलो पर हैं. इसके अलावा मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66000 रुपये प्रति किलो है. कोलकाता में सोना 47,010 रुपये और बेंगलुरु में 44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमतें 45,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

कैसे जानें सोने की शुद्धता?

दरअसल, सोने की शुद्धता पहचानने के लिए इंडियन स्टैन्डर्ड ऑर्गेनाइजेशन (Indian Standard Organization) के द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. देश में ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता. वहीं आप जितना ज्यादा कैरेट का सोना खरीदेंदगे, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट हॉलमार्क वाला गोल्ड 99.9 प्रतिशत तक शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक की मिलावट होती है. जबकि 24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है. हालांकि 24 कैरेट के सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

भारत में बढ़ी सोने की मांग

देश में त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ जाती है. पिछले साल अप्रैल-सितंबर के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल-सितंबर में सोने के आयात में 252 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. पिछले साल इस अवधि में जहां 6.8 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था जो इस साल बढ़कर 24 अरब डॉलर का हो चुका है. अकेले सितंबर महीने में 5.11 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया है.  

ये भी पढ़ें:

क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो रखते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकता है ये नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget