एक्सप्लोरर

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के दाम हुए क्रैश, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से है गिरावट का कनेक्शन!

Gold Rate Today: अमेरिकी करेंसी डॉलर में मजबूती आई है जिसते चलते एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Gold-Silver Rate Crash: सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1 फीसदी की गिरावट के साथ खुला और 770 रुपये गिरकर 75,596 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंचा है. चांदी के दामों में भी तेज गिरावट है और ये भी करीब 1 फीसदी या 858 रुपये की गिरावट के साथ 88,023 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा है. 

ट्रंप के बयान से गिरे सोने-चांदी के दाम 

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के खिलाफ मोर्चे खोल दिया है. उन्होंने कहा है कि वे ब्रिक्स देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगायेंगे. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिक्स देशों ने अगर अमेरिकी डॉलर को छोड़ किसी और करेंसी को अपनाने की कोशिश की तो वे इन देशों से आने वाले इंपोर्ट पर भारी भरकम टैरिफ लगायेंगे. ट्रंप ने अपने बयान से सीधे तौर पर भारत, रूस, ब्राजील और चीन के संदेश देने की कोशिश की है. डॉलर को छोड़ ब्रिक्स देशों की बीच लगार अपनी करेंसी लाने को लेकर चर्चा होती रही है. 

सोने-चांदी में गिरावट 

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है जिसके चलते आज के कारोबार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखी जा रही है. फिलहाल सोना 673 रुपये या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 75,701 रुपये  प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 88,062 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. 

सोने में गिरावट दे रहा खरीदारी का मौका! 

कामा ज्वेलरी के एमडी कोलिन शाह के मुताबिक, सही समय पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. ग्लोबल मार्केट्स में सोने के दाम घटे हैं. इंटरनेशनल मार्केट में अपने पीक से 6 फीसदी और घरेलू बाजार में 3.7 फीसदी की गिरावट आई है जो कि खरीदारी का अवसर प्रदान कर रहा है खासतौर से उनके लिए जो ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं.  उन्होंने कहा, हम शादियों के सीजन के बीच में हैं और शादियों में सोने की खरीदारी सबसे प्रमुख है. उन्होंने कहा, सोने की कीमतों में गिरावट, अमेरिका में बढ़ती महंगाई के चलते देखा जा रहा है क्योंकि इससे अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरें घटाने की संभावना कम होती जा रही है. 

कोलिन शाह के मुताबिक, कम ब्याज दरों के दौर में सोने की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होती जा रही हैं और अमेरिकी डॉलर में उछाल से सोने की कीमतें घटी है. उन्होंने बताया कि बढ़ते अमेरिकी डॉलर के कारण सोना खरीदना महंगा हो गया है, जिससे डिमांड प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि छोटी से अवधि में सोने की कीमतें मौजूदा स्तरों पर बनी रहेगी. भू-राजनीतिक स्थिति के केंद्र में आने और अमेरिकी फेड और आरबीआई की ओर से साल 2025 की पहली छमाही में ब्याज दरों में कटौती के बाद सोने की कीमतों में उछाल आएगी. 

ये भी पढ़ें 

Gold Loans: सोने की कीमतों में तेज उछाल का असर, गोल्ड लोन लेने के मामलों में आया 50 फीसदी का उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget