एक्सप्लोरर

Gold Rate: सोना नए शिखर पर, 1130 रुपये के उछाल के साथ 67450 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे दाम

Gold Price: फेडरल रिजर्व की कमेंट्री के चलते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है तो साथ ही सोने का भाव भी ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है.

Gold Prices At Record High: सोने के दाम नए ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है. दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोना एक ही ट्रेडिंग सेशन में 1130 रुपये के उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा है. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. जानकारों का मानना है कि 2024 में सोना 70,000 रुपये रिकॉर्ड हाई को छू सकता है. 

एक ही सत्र में 1100 रुपये चढ़ा सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सोने के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली है. इन संकेतों के चलते 1130 रुपये के उछाल के साथ सोने का भाव 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया. चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की तेजी देखने को मिली और चांदी  77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम थी. 

सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से मिल रहा सपोर्ट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 1,130 रुपये की तेजी है. उन्होंने कहा कि कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों को बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से समर्थन मिला है. अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर सोना 2,202 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर की बढ़त है. चांदी के दामों में भी तेजी है और ये 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी पिछले सत्र में 24.84 डॉलर प्रति औंस पर रही थी. 

70,000 के लेवल तक जा सकता है सोना 

कामा ज्वेलरी के एमडी कोलिन शाह ने कहा, अमेरिकी फेड रिजर्व इस साल के आखिर तक तीन बार ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं जिसके चलते घरेलू बाजार में सोना नए हाई पर जा पहुंचा है. इस रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों का ध्यान सोने में निवेश की ओर आकर्षित होगा जिसका चलते निवेशकों को भरोसा है कि इस साल सोना 70,000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दामों को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है जो घरेलू से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में जारी तेजी पर दबाव डाल सकती है.   

ये भी पढ़ें 

मोतीलाल ओसवाल एएमसी ने लॉन्च किया रियल्टी और स्मॉलकैप ETF, 21 मार्च को होगी NSE पर लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget