एक्सप्लोरर

Gold Price Hike: सरकार के इस फैसले के चलते सोने के दामों में आ सकती है बड़ी उछाल!

Gold Price Hike Update: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के चलते आने वाले दिनों में मांग में तेजी आने के चलते सोने के दामों में और तेजी आ सकती है और 55,000 रुपये 10 ग्राम के लेवल तक सोना जा सकता है. 

Gold Price Hike: आने वाले त्योहारों के सीजन या शादियों में सोने की ज्वेलरी खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ेगी. दरअसल सोना अब और महंगा हो गया है. केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है. जिसके चलते सोने के दामों में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछाल देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर सोना गुरुवार को 50,517 रुपये 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. लेकिन शुक्रवार को सोने के दामों में 1500 रुपये की तेजी आई और दाम बढ़कर 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया. लेकिन माना जा रहा है कि सोना और भी महंगा हो सकता है. जानकारों का मानना है सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में मांग में तेजी आने के चलते सोने के दामों में और तेजी आ सकती है और 55,000 रुपये 10 ग्राम के लेवल तक सोना जा सकता है. 

सोने की मांग में तेजी
दरअसल सोने की मांग में तेजी के चलते सोना का आयात बढ़ा है. केवल मई, 2022 में केवल 107 टन सोने का आयात हुआ है. ऐसे में सोने के आयात में नकेल कसने के लिए सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया है. आपको बता दें सोने पर 2.50 फीसदी कृषि इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट सेस (Agriculture Infrastructure Development Cess) और 3 फीसदी जीएसटी अलग से देना होता है. 

त्योहारों में सोने की खरीदारी होगी महंगी!
देश में जबरदस्त महंगाई है. वैश्विक अस्थिरता के चलते शेयर बाजार से निवेशक अपना पैसा निकाल रहे हैं. ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने जैसे कमोडिटी में निवेश कर रहे हैं. वैसे भी महंगाई के दौरान सोने की मांग बढ़ जाती है. तो आने वाले दिनों में रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी से लेकर दशहरा दिवाली जैसे त्योहार आने को है जिसमें सोने की मांग में जबरदस्त उछाल देखा जाता है. अब सरकार सोने के आयात पर ज्यादा टैक्स वसूलने के चलते त्योहारों के दौरान सोने की खरीदारी और महंगी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें

Excise Duty Hike: सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जानें आप पर असर

Tax Hike On Gold: सोने का आयात हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 से बढ़ाकर 12.50 फीसदी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget