एक्सप्लोरर

Tax Hike On Gold: सोने का आयात हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 से बढ़ाकर 12.50 फीसदी किया

Gold Import Duty: सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया है.

Import Duty Hike On Gold: विदेशों से सोना (Gold) आयात करना अब महंगा हो गया है. सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी ( Import Duty On Gold) को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया है. दरअसल सरकार ने सोने के बढ़ते आयात पर नकेल कसने के मकसद से सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है. सोने के बढ़ते आयात के चलते ही करेंसी मार्केट में डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये ( Rupee) पर दवाब देखा जा रहा है. हालांकि प्रभावी तौर पर अब सोने पर 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चुकाना होगा क्योंकि 12.50 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी के अलावा उसपर 2.50 फीसदी कृषि इंफ्रास्ट्रक्टर डेवलपमेंट सेस (Agriculture Infrastructure Development Cess) भी अलग से लगता है. इसलिए सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी सेस मिलाकर 10.75 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है. 

मई में 107 टन सोने का आयात
वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सोने के आयात में अचानक भारी उछाल देखने को मिला है. मई, 2022 में केवल 107 टन सोने का आयात हुआ है. जून महीने में भी सोने का जबरदस्त आयात देखने को मिला है. मंत्रालय के मुताबिक सोने के आयात में बढ़ोतरी से चालू खाते के घाटे ( Current Account Deficit) पर दवाब बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि सरकार को सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है. आपको बता दें सोने पर सरकार 3 फीसदी जीएसटी ( Goods & Services Tax) भी लगाती है. 

भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश
कोरोना महामारी ( Covid-19 Pandemic) के दौरान सोने का आयात घट गया था. लेकिन 2021 से सोने के आयात में जबरदस्त तेजी आई है. बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा सोना का आयात 2021 में हुआ है. भारत अपने सोने के खपत के लिए आयात पर निर्भर है इसलिए वो दुनिया में सोने के सबसे बड़े आयातक देशों में शामिल है. दरअसल मई महीने में व्यापार घाटा ( Trade Deficit) बढ़कर 24.3 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है जिसमें सोने के आयात में बढ़ोतरी बड़ी वजहों में शामिल है. मई महीने में 6.03 अरब डॉलर के वैल्यू के बराबर सोने का आयात देश में हुआ है. माना जा रहा है कि त्योहारों के सीजन ( Festive Season) के दस्तक देने के साथ ही सोने के आयात में और तेजी आएगी क्योंकि फेस्टिव सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है. सरकार ने आयात पर नकेस कसने और अपना राजस्व बढ़ाने का मकसद से सोने के इंपोर्ट पर टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है. 

ये भी पढ़ें

Excise Duty Hike: सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जानें आप पर असर

Tax Hike On Gold: सोने का आयात हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 से बढ़ाकर 12.50 फीसदी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget