एक्सप्लोरर

Gold Prices: सोने के दामों में फिर ऐतिहासिक उछाल, कीमतें पहुंची 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार

Gold Prices Today: 2023 में सोने के दाम लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है. केवल इस वर्ष 20 फीसदी से ज्यादा दामों में तेजी आ चुकी है.

Gold Prices At Record High: सोने के कीमतें फिर रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर जा पहुंची है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में तेजी उछाल के चलते घरेलू बाजार में कीमतें 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने के दामों में 940 रुपये का उछाल देखने को मिला है. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था. 

सर्राफा बाजार में ही नहीं बल्कि कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने के दामों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है. एमसीएक्स पर सोने के भाव में 1.26 फीसदी या 768 रुपये का उछाल आया है और कीमतें 61,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है.  चांदी के दामों में भी उछाल देखने को मिला है. सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 660 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया तो एमसीएक्स पर  चांदी 961 रुपये के उछाल के साथ 76,361 रुपये किलो पर क्लोज हुआ है. 

अमेरिकी फेडरल बैंक ने बुधवार को ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर दी. और फेड ने संकेत दिए हैं कि अगली फेड की बैठक में सख्त मॉनिटरी पॉलिसी पर रोक लगा सकती है. बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते सोने के दामों में तेजी उछाल देखने को मिला है. विदेशी बाजारों में भी सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.50 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची. जो वैश्विक आर्थिक हालात नजर आ रहे उसके बाद सोने के दामों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन सोने की बढ़ती कीमतों के दो पक्ष हैं. जिन्होंने बेहतर रिटर्न की उम्मीद में सोने में निवेश किया है उन्हें अपने निवेश पर शानदार रिटर्न मिल रहा है. लेकिन जिनके घरों में आने वाले शादियों के सीजन में अपनों की शादी है उनकी तो जेब कटने वाली है. 

बहरहाल 2023 में सोने के दाम लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है. 2013 में सोना 29000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था और केवल 10 वर्षों में सोने के दामों में 33000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ चुका है. यानि 10 वर्षों में सोने के दामों में 113 फीसदी की तेजी आ चुकी है. 

ये भी पढ़ें 

Go First News: डीजीसीए का गो फर्स्ट को आदेश, नियमों के तहत जल्द लौटाएं हवाई यात्रियों का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी
सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता
सोने की बढ़ेगी खरीदारी, धनतेरस से पहले 25% तक हुआ सस्ता

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget