एक्सप्लोरर

सोना 500 रुपये टूटा, 10 महीने के निचले स्तर 27,750 रुपये पर आया

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. आज इसके भाव 500 रुपये और टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 27,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए हैं. नोटबंदी के बाद कैश संकट के मद्देनजर घरेलू हाजिर बाजार में मांग सुस्त पड़ने से भी बाजार सेंटीमेंट पर असर पड़ा.

bullion

वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं द्वारा खरीदारी नहीं करने से चांदी में भी गिरावट आई. इसके भाव 1350 रुपये टूटकर 39,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं.

व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरें बढाने का संकेत देने के बाद वैश्विक बाजारों में सोना 10 महीने के निचले स्तर पर आ गया. इससे जहां डॉलर मजबूत हुआ वहीं सोने चमक फीकी पड़ी. वैश्विक बाजारों में न्यूयार्क में सोना कल 1.26 फीसदी टूटकर 1128.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.06 फीसदी गिरकर 15.95 डॉलर प्रति औंस पर रहे.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता के भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,750 रुपये और 27600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. इससे पहले 6 फरवरी को सोना 27,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ था. गिन्नी के भाव 24,000 रुपये प्रति आ8 ग्राम पर स्थिर बने रहे.

चांदी तैयार के भाव 1350 रुपये गिरकर 39600 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1365 रुपये टूटकर 39,610 रुपये प्रति किलो बंद हुए. चांदी सिक्का भी टूटा और 1000 रुपये की गिरावट के साथ 71000:72000 रुपए (लिवाल और बिकवाल) प्रति सैकड़ा पर जाकर बंद हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget