एक्सप्लोरर

गोल्ड होगा बेतहाशा महंगा, जानें क्यों कह रहे हैं ऐसा और कहां है निवेश का मौका

इस समय कमोडिटी से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें रूस और यूक्रेन के युद्ध के असर झेल रही हैं. ऐसे में सोने के दाम में और उछाल आने की आशंका तेज हो गई है और ये 2000 डॉलर प्रति औंस पर जा सकता है.

Gold Prices Costly: रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के दौरान वैश्विक स्तर पर 'सोना' (गोल्ड) की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है. मजबूत मांग के साथ आपूर्ति की कमी की आशंकाओं ने कीमतों में पहले से ही इजाफा कर दिया है. इसके अलावा रूस पर प्रतिबंधों की वजह से भी आपूर्ति के कम होने की आशंका है, क्योंकि रूस सोने का एक प्रमुख उत्पादक है.

2000 डॉलर प्रति औंस के करीब जा सकता है सोना
पिछले हफ्ते एमसीएक्स पर सोना 4.66 फीसदी की तेजी के साथ 52,559 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. इसके अलावा, 'स्पॉट गोल्ड' की कीमत 4.30 फीसदी बढ़कर 1,970.35 डॉलर प्रति औंस हो गई. विशेष रूप से, सोने की कीमतों में 40 डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है, जो मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हुई वृद्धि में और भी इजाफा होने का संकेत है.

सोने की मांग और बढ़ेगी-कीमतें चढ़ेंगी
आईआईएफएल सिक्योरिटीज वीपी, (रिसर्च), अनुज गुप्ता ने कहा, "भू-राजनीतिक तनाव के बीच, रूस पर प्रतिबंध के साथ-साथ इक्विटी बाजारों में बिकवाली और मुद्रा में मूल्यह्रास से सोने की मांग बढ़ेगी." उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,000 डॉलर और एमसीएक्स पर 54,000 रुपये तक पहुंच जाएगा."

कमोडिटी जानकारों का क्या है कहना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, "सोने की कीमतें 1,970 डॉलर प्रति औंस के प्रतिरोधी स्तर के पास मंडरा रही हैं, जो पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है. रूस-यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक जोखिम फेड नीति में बदलाव के बावजूद मुद्रास्फीति की चिंता सोने में खरीदारी को बढ़ावा दे सकती है." उन्होंने आगे कहा, "वस्तुओं या कमोडिटीज में वैश्विक आपूर्ति झटका कच्चे तेल के 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर के साथ मुद्रास्फीति के स्तर को ऊंचा रख सकता है. हम अल्पावधि में कोमेक्स सोने की कीमतों को 2,050 डॉलर प्रति औंस के करीब देख सकते हैं, जबकि घरेलू मोर्चे पर 53,800 रुपये प्रतिरोधी स्तर हो सकता है."

जियो-पॉलिटिकल अस्थिरता का दिखेगा असर
इसके अलावा, कमोडिटीज एंड करेंसीज कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के प्रमुख क्षितिज पुरोहित ने कहा, "वैश्विक अर्थव्यवस्था पर सोने का प्रभाव भू-राजनीतिक अस्थिरता और मौजूदा मुद्रास्फीति दबाव दोनों के सहक्रियात्मक प्रभाव से बढ़ा है. अगस्त 2020 के बाद से सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं." उन्होंने आगे कहा, "सप्ताह के दौरान सोना लगभग 4 फीसदी अधिक था. 10-दिवसीय चलती औसत (मूविंग एवरेज) के पास सपोर्ट देखा गया है, जो लगभग 1,918 डॉलर पर है. नवंबर 2020 के 1,965 के उच्च स्तर के पास, प्रतिरोधी स्तर देखा गया है."

ये भी पढ़ें

IMF ने दी चेतावनी ! रूस-यूक्रेन संघर्ष बढ़ना विश्व के लिए और विनाशकारी होगा, महंगाई भी बढ़ेगी

रूस को आर्थिक झटके जारी, अब वीजा और मास्टरकार्ड ने बंद किया रूस में कारोबार, ग्राहकों को होंगी दिक्कतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget