एक्सप्लोरर

रूस को आर्थिक झटके जारी, अब वीजा और मास्टरकार्ड ने बंद किया रूस में कारोबार, ग्राहकों को होंगी दिक्कतें

रूस पर लगातार आर्थिक झटकों का दौर जारी है पर रूस यूक्रेन पर हमले और बढ़ा रहा है. अब वीजा और मास्टरकार्ड ने रूस में अपनी सर्विस बंद करने का एलान कर दिया है जिससे वहां के लोगों को भारी दिक्कतें होंगी.

Russia News: कार्ड पेमेंट दिग्गज वीजा और मास्टरकार्ड ने कल घोषणा की है कि वो रूस में अपने कामकाज को सस्पेंड कर रहे हैं. यूक्रेन पर हमला करने के बाद कई कंपनियों ने रूस से कारोबार समेटने या रोकने का ऐलान किया है और इस कड़ी में इन अमेरिकी फर्मों का नाम भी जुड़ गया है.  

मास्टरकार्ड ने दिया बयान
मास्टरकार्ड ने एक बयान में कहा कि अभूतपूर्व विवाद और संकट के अलावा अनिश्चित आर्थिक वातावरण को देखते हुए कंपनी ने रूस में अपनी नेटवर्क सर्विस को सस्पेंड करने का फैसला ले लिया है. मास्टरकार्ड ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रूसी बैंकों द्वारा जारी किए गए कार्ड अब से कंपनी के नेटवर्क द्वारा सपोर्ट नहीं किए जाएंगे. कंपनी ने कहा है कि हमारे साथी, हमारे ग्राहक और पार्टनर्स पर इस तरह का असर आ चुका है जिसके बारे में शायद ही कल्पना की गई थी. 

वीजा ने क्लाइंट्स और पार्टनर्स को दिए निर्देश
वहीं वीजा ने अपनी तरफ से कहा कि कंपनी ने अपने सभी क्लाइंट्स और पार्टनर्स को ये निर्देश दे दिए हैं कि सभी वीजा ट्रांजेक्शन्स पर रोक लगा दी जाए और ये सभी कदम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. वीजा ने ये भी कहा है कि रूस के बैंकों, संस्थाओं द्वारा जारी किए गए वीजा कार्ड अब से रूस के बाहर काम नहीं कर पाएंगे. 

व्हाइट हाउस ने दी ये जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने दोनों कंपनियों के इस कदम का स्वागत किया है और इस विषय सहित यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई और मुद्दों पर चर्चा की है. वीजा और मास्टरकार्ड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वो अमेरिका द्वारा किए गए फैसलों के साथ हैं, वहीं अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं जो रूस पर लगाए गए हैं. 

रूस से कारोबार समेट रही हैं कंपनियां
रूस के यूक्रेन पर हमला किये हुए 10 दिन हो चुके हैं और तभी से कई बड़ी इंडस्ट्रीज ने अपने कारोबार को रूस में रोक दिया है. इनमें मुख्य रूप से अमेरिकी फर्म्स के नाम शामिल हैं. इसके अलावा और बड़े नामों की बात की जाए तो इंटेल, एयर बीएनबी से लेकर फ्रेंच लग्जरी जाएंट्स LVMH, हर्म्स एंड चेनल ने भी अपना कामकाज रूस में रोक दिया है. वहीं वीजा और मास्टरकार्ड ने साफ कर दिया है कि विदेशों में जारी किए गए कार्ड भी अब से रूस में काम नहीं कर पाएंगे. 

ये भी पढ़ें

थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम में एक अप्रैल से हो सकती है बढ़ोतरी, जानें क्या हो सकती हैं नई दरें

इस राज्य के कर्मचारियों को तोहफा, अप्रैल से केन्द्र के समान मिलेगा 31 फीसदी महंगाई भत्ता- होगा बड़ा फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget