एक्सप्लोरर

5 दिन से लगातार गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम..आज इतना सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली: देश के सर्राफा बाजार में कई दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है और सोने-चांदी के दाम आज भी नीचे आए हैं. विदेशों में कमजोरी के रुख को देखते हुए लोकल ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट आई और इसकी कीमत 30 रुपये की गिरावट के साथ 28,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई है.

क्यों आई सोने के दाम में कमी? बाजार सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक विदेशों में सटोरियों को अनुमान है कि रोजगार की रिपोर्ट के कारण ब्याज दर में बढ़त का दबाव बढ़ेगा जिससे विदेशों में कमजोरी का रुख कायम हो गया और कीमती धातुओं जैसे सोना-चांदी की मांग कमजोर हुई है. इससे मुख्य तौर पर कीमती मेटल्स की कीमतों पर दबाव देखा गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोकल ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण भी सोने-चांदी में आज गिरावट बढ़ गई.

देसी-विदेशी बाजार में सोने के दाम इस प्रकार रहे राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 30-30 रुपये की गिरावट के साथ 28,850 रुपये और 28,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. पिछले 4 कारोबारी सत्रों में सोने में 670 रुपये की गिरावट आ चुकी है और आज की गिरावट मिलाकर सोना पूरे 500 रुपये सस्ता हो चुका है. हालांकि गिन्नी की कीमत भी 24,300 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुई है.

ग्लोबल बाजारों को देखें तो न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोना 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 1228 डॉलर प्रति औंस पर रहा है जबकि चांदी की कीमत भी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 16.30 डॉलर प्रति औंस रह गई.

जानें चांदी के दामों पर कैसा हुआ असर? सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 38,800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 195 रुपये की तेजी के साथ फिर से 38,000 रुपये को लांघ 38,145 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैनुफैक्चर्रस की कमजोर खरीदारी की वजह से भी चांदी पर बिकवाली का दबाव रहा. इसकी कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 38,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है. दूसरी ओर चांदी सिक्के की कीमत (लिवाल) 69,000 रुपये और (बिकवाल) 70,000 रुपये प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव देखें तो दिल्ली में सोना 28,850 रुपये, मुंबई में 28,235 रुपये, कोलकाता में 28,705 रुपये और चेन्नई में 27,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. वहीं दिल्ली में चांदी 38,800 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 38,625 रुपये, कोलकाता में 38,800 रुपये और 40,800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HDFC बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची संभालेंगे MD और CEO की कमान
HDFC बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची संभालेंगे MD और CEO की कमान
अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे
अगर दुकानदार मांगेगा एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI पेमेंट- सर्वे
इस राज्य ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी सौगात, DA-DR में की बढ़ोतरी
इस राज्य ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दी सौगात, DA-DR में की बढ़ोतरी
बैंक जॉब से आजादी, महिला ने 2 लाख का बांड भरकर छोड़ी 12 घंटे वाली नौकरी
बैंक जॉब से आजादी, महिला ने 2 लाख का बांड भरकर छोड़ी 12 घंटे वाली नौकरी

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget