एक्सप्लोरर

सस्ता हो गया सोना-चांदी, जानें आज 13 सितंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price: आज शनिवार 13 सितंबर 2025 को इसकी कीमत में कुछ कमी देखी गई है. 24 कैरेट सोना इन्वेस्टर्स निवेश के उद्देश्य से खरीदते हैं, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए खरीदा जाता है.

Gold Price Today: वैश्विक अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, आज शनिवार 13 सितंबर 2025 को इसकी कीमत में कुछ कमी देखी गई है. 24 कैरेट सोना इन्वेस्टर्स निवेश के उद्देश्य से खरीदते हैं, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए खरीदा जाता है. आइए जान लेते हैं कि आज देश के अलग-अलग शहरों में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है.

आपके शहर का ताजा भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,11,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,11,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,01,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से उपलब्ध है. अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,11,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,01,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः निम्नलिखित कारण शामिल हैं: चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), जीएसटी और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं. वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं.

भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं. सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget