एक्सप्लोरर

Gold Price: गोल्ड ने फिर दिखाया रंग, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा भाव, जानें आज 12 सितंबर 2025 का ताजा रेट

Gold & Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है.

Gold Price Today: अमेरिका की मौद्रिक नीति में ढील और वहां मुद्रास्फीति के आए आंकड़ों के बीच सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों के अंदर जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. श्रम बाजार की कमजोर हालत, बेरोजगारी की पिछले चार हफ्तों में सबसे ज्यादा दर के बीच सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है.  एमसीएक्स पर सोना 0.48 प्रतिशत ऊपर चढ़कर प्रति 10 ग्राम 1,09,500 रुपये पर आ चुका है. जबकि, चांदी की कीमत भी 1.14 प्रतिशत उछलकर 1,28,383 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है.

आपके शहर का ताजा भाव

 ऐसा माना जा रहा है कि 17 सितंबर को यूएस के केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है. इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखा जा रहा है. लेकिन, भूराजनीतिक तनाव और रूस से तेल की खरीदारी के चलते भारत-चीन के ऊपर हाई यूएस टैरिफ के चलते सोना ने निवेशकों को अपनी ओर खींचा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना जहां 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है तो वहीं 22 कैरेट सोना का भाव 1,02,150 रुपये है. जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू  और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,11,280 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है. इसी तरह से 22 कैरेट सोना इन जगहों पर 1,02,000 रुपये की दर से बिक रहा है. 24 कैरेट सोने की खरीदारी सिर्फ निवेश के उद्देश्य से की जाती है जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए लोग खरीदते हैं.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क और टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व तथा मुद्रास्फीति और निवेश का दृष्टिकोण शामिल हैं.

चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं. वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं.

भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं. सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: यूएस-इंडिया ट्रेड टेशन के बीच सुलह के आसार से उछला बाजार, 210 अंक चढ़ा सेंसेक्स, इन स्टॉक्स में तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR: क्या गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax, इससे फायदा है या नुकसान?
क्या गृहणियों को भी भरना चाहिए Income Tax, इससे फायदा है या नुकसान?
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
नए-नए विधायक बने प्रशांत किशोर की नेटवर्थ कितनी है? पत्नी के पास है इतनी दौलत
नए-नए विधायक बने प्रशांत किशोर की नेटवर्थ कितनी है? पत्नी के पास है इतनी दौलत
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget