एक्सप्लोरर

लगातार कई दिन गिरने के बाद आज सोने में तेजी, चांदी में दिखी बड़ी गिरावट

लगातार कई दिनों से सोने में जारी गिरावट आज थम गई और इसमें तेजी दिखी. फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने का असर सोने में दिखा.

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों में सोने के भाव में सुधार और रुपये के एक्सचेंज रेट में गिरावट के बीच आज सोने का भाव 455 रुपये उछलकर 41,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना 41,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अमेरिका में ब्याज दर घटने से सोने के भाव आज तेजी पर रहे. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 455 रुपये मजबूत हुआ. रुपये की विनिमय दर में गिरावट और वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में सुधार के साथ घरेलू बाजार में पीली धातु मजबूत हुई.’ कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 36 पैसे नीचे चल रहा था. चांदी में दिखी बड़ी गिरावट हालांकि चांदी की कीमत 1283 रुपये की गिरावट के साथ 40,304 रुपये किलो पर आ गयी जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 41,587 रुपये किलो थी. आज इंट्रा-डे कारोबार में चांदी में तीन बार लोअर सर्किट लगा. कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर चांदी 3000 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करती दिखी. इंडस्ट्रियल गतिविधियां कम होने से चांदी की मांग घटी है जिससे चांदी पर दबाव बना है और इसमें भारी कमजोरी देखी जा रही है. ग्लोबल बाजार में सोने का दाम ग्लोबल बाजार में सोना तेजी के साथ 1539 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 15.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार दिखाती हुई बंद हुई. भारतीय बाजार में एक हफ्ते में गिरे सोने और चांदी के दाम घरेलू कमोडिटी बाजार में एक हफ्ते में सोने और चांदी के दाम में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोने के दाम में पिछले हफ्ते 5 फीसदी और चांदी के दाम में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget