एक्सप्लोरर

ग्लोबल संकेतों, त्यौहारी मांग ने चढ़ाए दाम, सोना 6 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा

शादी ब्याह की मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपये की तेजी के साथ साल साल के सबसे ऊंचे स्तर 32,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

नई दिल्लीः विदेशों में मजबूती के रुख और रुपये के कमजोर होने के बीच सोने में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही है. स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की शादी ब्याह की मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपये की तेजी के साथ साल साल के सबसे ऊंचे स्तर 32,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. यह 29 नवंबर 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है जब यह 32,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. सोने में 23 अक्टूबर के बाद से 405 रुपये की तेजी आई है.

क्यों छलांग भर रहे हैं सोने के दाम बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने और शेयरों में गिरावट आने से ग्लोबल बाजारों में सोना तीन महीने के उच्च स्तर पर जा पहुंचा जिससे स्थानीय कारोबारी सेंटीमेंट मजबूत हुए. इसके अलावा लोकल करेंसी में कमजोरी आने से भी निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ. सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मौसमी मांग को पूरा करने के लिए लोकल ज्वैलरी मैन्यूफैक्चर्रस की लिवाली में आई तेजी और गिरते शेयर बाजार से कैश फ्लो सर्राफा बाजार की ओर मुड़ने से भी सोने के दाम में तेजी आई.

दिल्ली और ग्लोबल बाजार में सोने के दाम राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 125-125 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,625 रुपये और 32,475 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना तेजी के साथ 1,234.20 डॉलर प्रति औंस हो गया. हालांकि, गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बिना किसी बदलाव के बने रहे.

चांदी के कैसे रहे दाम इंडस्ट्रियल यूनिट्स की कमजोर मांग से चांदी में नरमी रही और इसकी कीमत 130 रुपये घटकर 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. यानी चांदी हाजिर की कीमत में कमजोरी जारी रही जिसकी कीमत 130 रुपये की हानि के साथ 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget