एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उछाल

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की. जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,284 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

नई दिल्ली: सोने की कीमतों में एक बार फिर से आज गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. इसके साथ ही सोना 45300 रुपये से भी नीचे आ चुका है. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की. जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,284 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है. वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 235 रुपये की गिरावट के साथ 68,980 रुपये प्रति किलो रह गई.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 208 रुपये की गिरावट के साथ 44,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 602 रुपये की तेजी के साथ 68,194 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले दिन इसका भाव 67,592 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में नरमी और रुपये की विनिमय दर में तेज सुधार के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 208 रुपये की गिरावट आई.

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 264 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,284 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 13,225 लॉट के लिए कारोबार किया गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 235 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,980 रुपये प्रति किलो रह गई, जिसमें 12,532 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,731 डॉलर प्रति औंस चल रहा था. इसके अलावा वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.82 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

यह भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond या Digital Gold! कहां मिलेगा निवेशकों को बंपर मुनाफा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget