एक्सप्लोरर

Gold Rate: वैश्विक तनाव-ब्याज दरें घटने से सोने की कीमतों में आएगी जोरदार तेजी, ब्रोकरेज हाउस ने दी खरीदने की सलाह

Gold Rate In India: ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, जब भी वैश्विक तनाव देखने में आता है तब निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश को तरजीह देते हैं.

Gold Price Hike: त्योहारी सीजन के दौरान सोने या सोने की जवेलरी खरीदना, जेब पर भारी पड़ सकता है. सोने के दामों में आने वाले दिनों में भारी उछाल आने की संभावना है. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी रिपोर्ट में निवेशकों को हर गिरावट पर सोने की खरीदारी करने की सलाह देते हुए कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल तक जा सकती है. 

76000 तक जा सकता है सोना 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा सोने पर उसका रूख खरीदारी का है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक 69,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कीमत को सपोर्ट मिल रहा है और घरेलू बाजार में सोने के भाव का 76000 रुपये तक जाने का लक्ष्य है. कॉमेक्स पर सोने के भाव को 2430 डॉलर प्रति आउंस पर भारी सपोर्ट है और 2650 डॉलर प्रति आउंस तक भाव के जाने की संभावना है. अपने रिपोर्ट में ब्रोकरेज हाउस ने कहा, 2024 में वैश्विक तनावों, आर्थिक अनिश्चितता और मॉनिटरी पॉलिसी के चलते कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला है  इसके बावजूद गोल्ड मार्केट गतिशील बनी हुई है. ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक तनावों के चलते सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है.  

वैश्विक तनाव के चलते बढ़ी डिमांड

2024 की शुरुआत में कीमतों में जोरदार उछाल के चलते सोना ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा था, क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में थे. यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कीमतों में ये तेजी आई जो निवेशकों को लगातार परेशान कर रही है. जब भी वैश्विक तनाव देखने को मिलता है पारम्परिक तौर पर सोने की कीमतों में इसके चलते तेजी देखने को मिली है और भविष्य में भी यही स्थिति बनी रहेगी. इस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है. इसके चलते भी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बरकरार रहने की संभावना है.     

सेंट्रल बैंकों की खरीदारी है जारी

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोने के इंपोर्ट ड्यूटी में 9 फीसदी की कटौती, येन कैरी ट्रेड की अनवाइंडिंग और मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है. मार्केट डायनामिक्स बेहद जटिल बना हुआ है डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स और ग्लोबल मॉनिटरी पॉलिसी के साथ भी सोने का प्रदर्शन जुड़ा है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के ग्रुप सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, कमोडिटी रिसर्च, नवनीत दमानी ने कहा, मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक की ओर से सोने की खरीदारी की रफ्तार धीमी हुई है और तिमाही दर तिमाही इसमें 39 फीसदी की कमी आई है जो घटकर 183 टन पर आ गया है. खरीदारी में गिरावट के बावजूद पिछले पांच वर्षों की तिमाही की औसत खरीदारी 179 टन से ज्यादा है जो बताता है कि सेंट्रल बैंकों द्वारा खरीदारी जारी है.  

ब्याज दरें घटने से बढ़ेगी सोने की चमक

नवनीत दमानी के मुताबिक, मॉनिटरी पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती की जो उम्मीद की जा रही है उससे सोने की चमक और फैलेगी. सेंट्रल बैंकों की खरीदारी के साथ सोने का फ्यूचर आउटलुक भी जुड़ा है. इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती और निवेशकों के अनुकुल आर्थित नीतियों के चलते भारत जैसे प्रमुख देशों के घरेलू बाजारों में सोने की डिमांड में मजबूती बनी हुई है. ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक तनावों और ब्लैक स्वॉन इंवेंट्स के चलते सोने की कीमतों में तेजी बने रह सकती है.  

ये भी पढ़ें 

Textile Sector: भारत की इस टेक्सटाइल कंपनी को भरपूर मिल रहा काम, बांग्लादेश में अस्थिरता से क्यों हो रहा फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया

वीडियोज

Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela
HP Weather: Manali में बर्फ में फिसली गाड़ी, खाई में जाकर गिरी कार, ड्राइवर हुआ घायल | Breaking
हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'...तो 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे', ट्रंप ने अब कनाडा को धमकाया, जानें क्या है मामला
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
'घुसपैठियों के हाथों में है पार्टी', RJD की बैठक से पहले रोहिणी आचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
आर जे महवश को अनफॉलो करने के बाद शेफाली बग्गा संग दिखे युजवेंद्र चहल, वायरल हो रही फोटो
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया
IND vs NZ 2nd T20I: पावरप्ले में दिखा टीम इंडिया का दम, 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी हिल गया
US-Venezuela Tensions: 'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
'हमें जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए गए थे, वरना...', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रीगेज के दावों पर बवाल
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पहली बर्फबारी ने बदला हिमाचल का मिजाज, इन 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन का नजारा हुआ स्वर्ग जैसा
पहली बर्फबारी ने बदला हिमाचल का मिजाज, इन 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन का नजारा हुआ स्वर्ग जैसा
UPSC Success Story: हार मानने का नाम नहीं लिया, बैकबेंचर से IAS तक; 5वें प्रयास में आई 199वीं रैंक
हार मानने का नाम नहीं लिया, बैकबेंचर से IAS तक; 5वें प्रयास में आई 199वीं रैंक
Embed widget