एक्सप्लोरर

सोने ने छुआ अब तक का सबसे ऊंचा स्तर, 38,000 रुपये के करीब पहुंचा, चांदी में 650 रुपये की तेजी

घरेलू बाजार में आज तक 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम का सोने का सर्वाधिक मूल्य है जो आज सोने ने छू लिया है.

नई दिल्लीः दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बुधवार को 1,113 रुपये की तेजी के साथ 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च स्तर को छू गई. अमेरिका और चीन के बीच ताजा व्यापार तनाव के बढ़ने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा की ओर रुख किया जिससे विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा.

क्यों आई सोने में तेजी बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के साथ स्थानीय मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई. इसके अलावा निवेशकों की सतत लिवाली से सोने में यह तेजी देखने को मिली.

न्यूयॉर्क में सोने का भाव वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,487.20 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी में 16.81 डॉलर प्रति औंस पर बोली लग रही थी.

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने कहा, ‘घरेलू बाजार में आज तक 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम का सोने का मूल्य, सर्वाधिक मूल्य है.’ पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं और सोमवार को यह 36,970 रुपये के स्तर पर जा पहुंची थी.

दिल्ली में सोने के दाम राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,113 रुपये बढ़कर 37,920 रुपये हो गया, जबकि 99.5 फीसदी वाला सोना 1,115 रुपये बढ़कर 37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. गिन्नी का भाव भी 200 रुपये बढ़कर 27,800 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गया.

कैसी रही चांदी की चाल औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 650 रुपये बढ़कर 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी तैयार की कीमत 650 रुपये बढ़कर 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 694 रुपये बढ़कर 42,985 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग रही और इनकी कीमतें 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 86,000 रुपये और बिकवाल 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई.

RBI ने रेपो रेट 0.35% घटाकर 5.40 फीसदी किया, होम लोन-कार लोन सस्ता होने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
इस फेस्टिव सीजन चेक करें अपना Financial Health Score, ये एप करेगा मदद
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
विधवा के खाते में आए 60 लाख , मिला Tax नोटिस, कोर्ट में कैसे जीती महिला?
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Jio लिस्टिंग पर मुकेश अंबानी की आंखों में आए आंसू, बेटी ईशा ने सुनाया 1977 का किस्सा
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?
Microsoft में नौकरी छोड़ने के लिए मिल रहे हैं 11 लाख रुपए, क्या है VEO?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget