एक्सप्लोरर

Gold Mines: लिथियम के बाद अब देश में मिला सोने का भंडार, ये तीन जिले भरेंगे भारत की तिजोरी

Gold Mines: भारत के जम्मू कश्मीर में लिशियम का भंडार मिलने के बाद देश के लिए के और बड़ी खुशखबरी है. अब देश के तीन जिलों में सोने का भंडार मिला है. जानते हैं इसके बारे में.

Gold Mines Found in India: जम्मू-कश्मीर में लिथियम का खजाना (Lithium Reserves in India) मिलने के बाद अब भारत के लिए एक और बड़ी खबर है. देश के 3 जिलों में सोने का भंडार मिला (Gold Reserves in India)  है. ANI की खबर के मुताबिक जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने अपने सर्वे में पाया है कि ओडिशा के तीन जिलों में सोने का भंडार (Gold Reserves Found in Odisha) पाया गया है. ओडिशा के खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने जानकारी दी है कि यह भंडार देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिले में पाया गया है.

विधानसभा में विधायक सुधीर कुमार सामल के सवाल पर मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने लिखित जवाब देते हुए कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और और राज्य के खनन और भूविज्ञान निदेशालय (Directorate of Mines and Geological Survey Of India) ने अपने सर्वेक्षण में यह पाया है कि देवगढ़ (Deogarh), क्योंझर (Keonjhar) और मयूरभंज (Mayurbhanj)  के जिले में सोने का भंडार मिला है.

कहां-कहां मिला सोने का भंडार

गौरतलब है कि यह सोने का भंडार मयूरभंज के चार जगहों, देवगढ़ के एक जगह पर और क्योंझर के चार स्थान पर पाया गया है. इसमें मयूरभंज जिले का सुरियागुडा, रुआंसिला,धुशूरा पहाड़ी  और जोशीपुरा क्षेत्र शामिल है. देवगढ़ के अदास और क्योंझर का दिमिरिमुंडा, कुशकला, गोटीपुर और गोपुर में यह भंडार मिला है. इसके साथ ही प्रफुल्ल मलिक ने अपने जवाब में यह भी कहा कि इन इलाकों में साल 1970 और 1980 में GSI का सर्वे करवाया गया था, लेकिन उसका परिणाम जारी नहीं किया गया था. मगर पिछले 2 सालों से GSI इन तीन जिलों के अंदर लगातार सर्वे कर रही था. इसके बाद यह पता चला कि इन जगहों पर सोने का भंडार है. फिलहाल यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि इन तीनों जिले में मिला सोने का भंडार कितना बड़ा है और इसमें कितनी मात्रा में गोल्ड मौजूद है.

इससे पहले भारत में मिला था लिथियम का भंडार

सोने से पहले देश में पहली बार लिथियम का भंडार मिला था. यह भंडार जम्मू कश्मीर के रियासी (Lithium Reserves in Jammu Kashmir) में मिला था. यह जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यानी GSI के मुताबिक यह भंडार 59 लाख टन का है. इतनी बड़ी मात्रा में लिथियम मिलने के बाद भारत को अब इसके लिए बाकी देशों पर निर्भर नहीं पहना पड़ेगा. बता दें कि लिथियम सफेद रंग का एक धातु होता है जो सबसे ज्यादा बैटरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में इसे वाइट गोल्ड (White Gold) भी कहते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Google Star Performer: पहले बनाया स्टार परफॉर्मर, फिर नौकरी से निकाला; गूगल में छंटनी झेल चुके इस भारतीय ने बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget