एक्सप्लोरर

सोने में लगातार गिरावट, जानिए कहां जाकर थमेगा यह दौर

दरअसल कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त ने इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमत गिरा दी है. यही वजह है कि भारत में गोल्ड की कीमत गिर गई है.

पिछले साल (2020) में जब भारतीय बाजार में गोल्ड 56 हजार प्रति दस ग्राम से ऊपर चला गया गया था तो यह कयास लगाया जा रहा था कि इसके दाम और बढ़ेंगे. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि कोरोना संक्रमण पर काबू मुश्किल होगा और इसकी कीमतें और बढ़ेंगी. लेकिन कोरोना संक्रमण के टीके ने सारे समीकरण बदल दिए हैं. अब सोना भारतीय बाजार में गिर कर 44 हजार के स्तर को छू रहा है. कहा जा रहा है कि गोल्ड इससे भी नीचे जा सकता है.

वैक्सीनेशन की रफ्तार और बॉन्ड यील्ड ने घटाई गोल्ड की कीमत

दरअसल कोरोना वैक्सीनेशन में तेज रफ्तार के बाद दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियों के तेज होने के बाद गोल्ड के दाम में ज्यादा गिरावट आई है. दूसरी बड़ी वजह है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का बढ़ना. दुनिया भर के निवेशक अमेरिकी बॉन्ड में भारी निवेश करते हैं. बॉन्ड यील्ड आकर्षक होने गोल्ड में बड़े निवेशक वहां निवेश कर रहे हैं. इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में निवेश घटा है और यही इसकी कीमतें कम होने की भी बड़ी वजह है. इसके अलावा डॉलर की मजबूती ने भी गोल्ड की मांग घटाई है. क्योंकि दूसरी करेंसी धारकों के लिए डॉलर में गोल्ड खरीदना महंगा पड़ता है.

गोल्ड को अभी और गिरना है

जहां तक भारत का सवाल है तो इस पर इंटरनेशनल मार्केट का प्रभाव तो पड़ा ही है. साथ ही भारत में गोल्ड-सिल्वर पर ड्यूटी कम होने से भी यह सस्ता हुआ है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर पीआर सोमसुंदरम के मुताबिक बॉन्ड यील्ड बढ़ने और सोने की कीमतों में गिरावट के कारण फरवरी में Gold ETFs की होल्डिंग दो फीसदी से ज्यादा कम हुई है. इस दौरान ग्लोबल Gold ETFs की होल्डिंग में 84.7 टन सोने की गिरावट आई है. उनके मुताबिक अब तक के इतिहास में यह सातवां सबसे बड़ी मासिक गिरावट है. दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड आधारित एक्सडेंज ट्रेडेड फंड SPDR Gold Trust की होल्डिंग 21 सितंबर, 2020 को 1,278.82 तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई थी. लेकिन 4 मार्च 2021 तक इसमें 200.5 टन यानी 15 फीसदी की गिरावट आई. साफ है कि गोल्ड को अभी और गिरना है.

अगले पांच साल तक बरकरार रह सकता है मौजूदा मुद्रास्फीति बैंड, केंद्र और आरबीआई ने दिए संकेत

MG George Death: मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget