एक्सप्लोरर

Gold Rate Today: वैक्सीनेशन के एलान से गोल्ड-सिल्वर में आने लगी गिरावट, जानें क्या हैं आज की कीमतें

गुरुवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.90 फीसदी यानी 445 रुपये गिर कर 48,860 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर के दाम में 1.18 फीसदी यानी 779 रुपये की गिरावट आई और यह 65,242 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

नई दिल्लीः सरकार की ओर से 30 करोड़ लोगों के कोविड टीका लगाने के ऐलान के बाद घरेलू मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई. 16 जनवरी से देश में कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है.

इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति (निर्वाचित) जो बिडेन ने संसद पर कोविड के लिए आर्थिक सहायता पैकेज को मंजूर करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है. हेल्थकेयर और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर सरकार की प्राथमिकता में होंगे. लिहाजा आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट आ सकती है.

एमसीएक्स में गोल्ड और सिल्वर गिरे

गुरुवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.90 फीसदी यानी 445 रुपये गिर कर 48,860 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर के दाम में 1.18 फीसदी यानी 779 रुपये की गिरावट आई और यह 65,242 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. अहमदाबाद में गोल्ड स्पॉट 203 रुपये गिर कर 49,285 प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 48,915 रुपये दस ग्राम पर बिका. बुधवार को दिल्ली मार्केट में स्पॉट गोल्ड 108 रुपये गिर कर 48,877 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर के दाम में 144 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 65,351 रुपये प्रति किलो पर बिका.

सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग घटी

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के दाम 0.3 फीसदी चढ़ कर 1848.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए. यूएस गोल्ड फ्यूचर के दाम 1847.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए. इस बीच, दुनिया की सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.9 फीसदी गिर कर 1171.21 टन पर पहुंच गई. जबकि सिल्वर की कीमत 0.8 चढ़ कर 25.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें

सेल की 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, कल से खुलेगी बिक्री पेशकश

बजट 2021: हेल्थ सेक्टर के लिए बन सकता है स्पेशल फंड, सरकार ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट
'भीख मांगने का तरीका...' यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget