सोने में आई तेजी: 100 रुपये चमका, चांदी भी उछली, 39,530 रुपये पर पहुंची
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये बढ़कर क्रमश: 35,570 रुपये और 35,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

नई दिल्लीः ज्वैलरी मैन्यूफैक्चर्रस की ताजा खरीद से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 35,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में स्थिरता रही. कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने में तेजी रही. सोमवार को सोना 100 रुपये टूटा था.
ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम इस बीच, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1415.80 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था. वहीं चांदी बढ़त के साथ 15.50 डॉलर प्रति औंस पर रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये बढ़कर क्रमश: 35,570 रुपये और 35,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. आठ ग्राम गिन्नी का भाव 27,400 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहा.

चांदी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस का उठाव बढ़ने से चांदी भी 355 रुपये की बढ़त के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी हाजिर भी मंगलवार को 355 रुपये की बढ़त के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 310 रुपये लाभ से 38,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी सिक्का लिवाल 81,000 रुपये और बिकवाल 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
15 दिन बचे हैं, भर लें इनकम टैक्स रिटर्न वर्ना देनी होगी 5000 से 10,000 रुपये तक की पेनल्टी
थोक महंगाई दर ने छुआ दो साल का न्यूनतम स्तर, जून में 2.02% पर आई
UN रिपोर्ट: 10 सालों में भारत ने 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी से निकाला बाहर, झारखंड सबसे आगे
Source: IOCL

























