एक्सप्लोरर

Godrej Group: आखिरकार गोदरेज ग्रुप का बंटवारा हुआ फाइनल, जानिए किसे मिलेगी कौन सी कंपनी 

Godrej Family Settlement: गोदरेज ग्रुप के बंटवारे का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा. ग्रुप की कंपनियां आदी गोदरेज, नादिर गोदरेज, जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज के बीच बांट दी जाएंगी. 

Godrej Family Settlement: देश के सबसे पुराने कारोबारी समूहों में गिने जाने वाले गोदरेज ग्रुप (Godrej Group) का बंटवारा अब फाइनल हो चुका है. साल 1897 में अर्दशीर गोदरेज (Ardeshir Godrej) ने इस ग्रुप की नींव रखी थी. गोदरेज ग्रुप की मार्केट वैल्यू 4.1 अरब डॉलर आंकी गई है. अब गोदरेज परिवार ने ग्रुप के बंटवारे पर मुहर लगा दी है. ग्रुप की कंपनियों को आदी गोदरेज (Adi Godrej), नादिर गोदरेज (Nadir Godrej), जमशेद गोदरेज (Jamshyd Godrej) और स्मिता गोदरेज (Smitha Godrej) के बीच बांट दिया जाएगा. 

आदी और नादिर गोदरेज को मिल सकती हैं लिस्टेड कंपनियां 

सीएनबीसी आवाज की रिपोर्ट के अनुसार, आदी गोदरेज और नादिर गोदरेज को इस बंटवारे के तहत लिस्टेड कंपनियों की मेजॉरिटी हिस्सेदारी मिलेगी. उधर, गोदरेज एंड बॉयस (Godrej & Boyce) का कंट्रोल जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज को मिल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, इस बंटवारे को फाइनल कर जल्द ही इसकी सार्वजनिक घोषणा कर दी जाएगी. इस बंटवारे में रॉयल्टी, ब्रांड यूज और जमीन के इस्तेमाल को लेकर भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ग्रुप की अनलिस्टेड कंपनियां और लैंड बैंक डेवलपमेंट जमशेद गोदरेज और स्मिता गोदरेज को दिया जा सकता है. फिलहाल गोदरेज ग्रुप ने इस बारे में चुप्पी साध ली है. 

जमशेद और स्मिता गोदरेज के हिस्से में जा सकती है गोदरेज एंड बॉयस 

गोदरेज ग्रुप की 5 कंपनियां लिस्टेड हैं. इनमें गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products), गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties), गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries), गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) और एस्टेक लाइफसाइंसेज (Astec Lifesciences) शामिल हैं. ये कंपनियां आदी गोदरेज और नादिर गोदरेज के हिस्से में जा सकती हैं. गोदरेज एंड बॉयस एक प्राइवेट कंपनी है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, गोदरेज ग्रुप की लगभग 23 फीसदी हिस्सेदारी ट्रस्ट के पास है, जो पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इस पैसे को खर्च करता है.

कई सेक्टर में फैला हुआ है गोदरेज ग्रुप का कारोबार

गोदरेज ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, होम एप्लायंस, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सेक्टर में फैला हुआ है. साल 1897 में बनी गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड की गोदरेज एग्रोवेट में 64.89 फीसदी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में 23.74 फीसदी और गोदरेज प्रॉपर्टीज में 47.34 फीसदी हिस्सेदारी है. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है. 30 अप्रैल को इसका मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें 

IMF Report: भारतीय इकोनॉमी पर आईएमएफ को पूरा भरोसा, बढ़ा दिया ग्रोथ का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget