एक्सप्लोरर

Goa Mumbai Vande Bharat: पीएम मोदी कल देंगे देश को एक और वंदे भारत ट्रेन का गिफ्ट, जानिए रूट से लेकर किराये तक का डिटेल

New Vande Bharat Train: 3 जून को पीएम मोदी देश को 19वीं वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रहे हैं. कल गोवा मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन होने जा रहा है.

Mumbai Goa Vande Bharat: प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 3 जून, 2023 को देश को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रहे हैं. यह ट्रेन गोवा-मुंबई रूट पर रफ्तार भरेगी. पीटीआई की खबर के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से किया जाएगा. यह कार्यक्रम शनिवार सुबह को आयोजित किया जाएगा. पीएम मोदी इस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे.

देश को मिलने जा रहा 19वीं वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

गौरतलब है कि गोवा-मुंबई वंदे भारत के उद्घाटन के बाद देश में कुल वंदे भारत ट्रेन की संख्या 19 हो जाएगी. वहीं मुंबई से चलने वाली यह चौथी और महाराष्ट्र की यह पांचवी वंदे भारत है. ध्यान देने वाली बात ये है कि गोवा को पहली बार 100 फीसदी भारतीय तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है. कल ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Goa CM Pramod Sawant) ट्रेन के उद्घाटन पर मौजूद रहेंगे. वहीं पीएम मोदी (PM Modi) डिजिटल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे. इस ट्रेन का उद्घाटन सुबह 10.45 बजे मडगांव से होगा. इसके बाद यह मुंबई 6.30 मिनट पर पहुंचेगी.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे. खबरों के मुताबिक कल उद्घाटन के बाद ट्रेन का संचालन अगले हफ्ते से शुरू होगा. यह वंदे भारत बाकी ट्रेनों की तरह हफ्ते में छह दिन संचालित की जाएगी और केवल शुक्रवार को यह नहीं चलेगी. हालांकि अभी तक रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल को लॉन्च नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुंबई CSMT से वंदे भारत सुबह 5.25 बजे सुबह चलकर दिन में 1.15 मिनट पर गोवा पहुंच मडगांव पहुंचेगी. वहीं दिन में 2.35 मिनट पर मडगांव से ट्रेन चलकर रात 10.25 मिनट पर CSMT पहुंचेगी.

क्या होगा गोवा मुंबई वंदे भारत का रूट?

मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन मुंबई से चलकर दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम होते हुए ट्रेन गोवा के मडगांव जाएगी. इस ट्रेन का ट्रायल रन 16 मई को हुआ जिसमें मुंबई से गोवा का सफर 7 घंटे से भी कम में पूरा हो जाएगा. 29 मई को पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन को असम के गुवाहाटी से हरी झंडी दिखाई थी. यह ट्रेन गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच का सफर केवल 5.30 मिनट में पूरा कर रही है. जहां तक किराये की बात करें तो अभी तक इसके बारे में रेलवे ने जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी की कीमत में भी हुआ इजाफा, जानिए अपने शहर के गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget