एक्सप्लोरर

Go First Flights Cancelled: गो फर्स्ट के यात्री ध्यान दें! अब इस तारीख तक सभी उड़ाने रहेगी रद्द

Go First Flights Cancelled: गो फर्स्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है. एयरलाइंस की फ्लाइट्स अब इस तारीख तक रद्द रहेंगी.

Go First Flights Cancelled: भारत के एविएशन सेक्टर को उस समय तगड़ा झटका लगा जब देश में सस्ती उड़ान सेवा प्रदान करने वाली एयरलाइंस गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन दिया. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में 3 मई को खुद को दिवालिया घोषित करने के आवेदन के बाद से ही कंपनी ने अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया था. अब इस एयरलाइन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. संकट में फंसी गो फर्स्ट ने अपनी सभी उड़ानों को सात जून, 2023 तक के रद्द कर दिया है. पहले कंपनी ने 4 जून तक उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया था जिसे अब और आगे बढ़ा दिया है.

गो फर्स्ट ने ट्वीट करके दी जानकारी

गो फर्स्ट ने शुक्रवार को अपनी ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए खेद व्यक्त किया है. कंपनी ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से कंपनी ने अपनी फ्लाइंट्स को कैंसिल करने का फैसला किया है. यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए हमें खेद है. इसके साथ ही कंपनी ने रिफंड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइंस जल्द ही सभी यात्रियों को उनका रिफंड वापस करेगी. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही अपने फ्लाइट्स की बुकिंग के प्रोसेस को शुरू करेगी.

DGCA के सामने रखा छह महीने का प्लान

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गो फर्स्ट ने 2 जून को विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सामने 6 महीने के रिवाइवल प्लान पेश किया है. इंटरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) ने यह प्लान डीजीसीए के सामने पेश किया है. रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन जल्द ही 26 विमानों के साथ अपने ऑपरेशन को शुरू करने का प्लान कर रही है.

गो फर्स्ट का वित्तीय संकट कैसे शुरू हुआ?

गो फर्स्ट एयर देश में सस्ती हवाई सेवा प्रदान करती रहती है. कंपनी ने 3 मई को NCLT के सामने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया था. इसके साथ ही एयरलाइंस ने पट्टा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी पर यह इल्जाम लगाया था उसकी खराब इंजन के कारण एयरलाइंस को भारी नुकसान हुआ है. इन आरोपों पर प्रैट एंड व्हिटनी ने जवाब देते हुए कहा था कि गो फर्स्ट के सभी आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गो फर्स्ट ने कर्ज न चुकाने पुराना इतिहास रहा है. गो फर्स्ट के ऑपरेशन को दोबारा शुरू करने के लिए DGCA और NCLT लगातार प्रयास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

India Forex Reserves: 4.39 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 584.25 अरब डॉलर पर आ गया विदेशी मुद्रा भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget