एक्सप्लोरर

Go First Crisis: खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए वाडिया समूह की एयरलाइंस गो फर्स्ट ने एनसीएलटी में लगाई गुहार!

Go First News: पहले गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई को उड़ाने रद्द करने का एलाव किया अब एयरलाइंस खुद को दिवालिया घोषित करने की तैयारी में है.

Go First Crisis: 3 और 4 मई को उड़ानें रद्द करने के बाद वाडिया ग्रुप की एयरलाइंस गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्राईब्युनल के समक्ष वोलंट्री इंसोलवेंसी रिजोल्युशन के लिए आवेदन दाखिल किया है. कंपनी के सीईओ कौशिक खोना ने इस बात की जानकारी दी है. एयरलाइंस ने केंद्र सरकार को भी इस बात की जानकारी दे दी है और जल्द ही डीजीसीए के सामने विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी.  

गो फर्स्ट ने कहा कि  प्रैट एंड व्हिटनी से इंजन आपूर्ति बार-बार बाधित होने से उसके आधे विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं जिससे कंपनी अपने वित्तीय दायित्व पूरा नहीं कर पा रही है. एयरलाइंस के मुताबिक  उसे मजबूरी में एनसीएलटी के पास इंसोलवेंसी रिजोल्युशन के लिए जाना पड़ा है. कंपनी ने इसके लिए इंजन आपूर्तिकर्ता कंपनी पीएंडडब्ल्यू से इंजन नहीं मिल पाने को सबसे बड़ी वजह बताया है. उसने प्रैट एंड व्हिटनी विमान के इंजनों की मरम्मत और कलपुर्जे मुहैया कराने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया है. 

गो फर्स्ट इंडिया लिमिटेड ने कहा, इंजन की समस्या बनी रहने से हमारे करीब 50 फीसदी विमान खड़े हो चुके हैं. इसके अलावा ऑपरेशन लागत दोगुनी होने से भी गो फर्स्ट को 10,800 करोड़ रुपये का राजस्व गंवाना पड़ा है. एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा हालात में कंपनी अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रह गई है लिहाजा एनसीएलटी के समक्ष अर्जी लगाई गई है. 

गो फर्स्ट ने कहा कि प्रमोटर्स की तरफ से अबतक 6,500 करोड़ रुपये की पूंजी डाली गई है जिसमें से 2,400 करोड़ रुपये पिछले 24 महीनों में लगाए गए हैं. अप्रैल, 2023 में ही प्रमोटर समूह ने 290 करोड़ रुपये एयरलाइन में डालें हैं. इससे पहले गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई को उड़ान भरने वाले फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है. तेल कंपनियों के बकाये का भुगतान नहीं कर पाने के चलते एयरलाइंस ने ये फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें 

Taxpayers In India: महंगी शॉपिंग, विदेश यात्रा के साथ दूसरे हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर टैक्स विभाग की नजर, कस सकता है ऐसे लोगों पर शिकंजा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
Explained: IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget